क्या है ABC Juice? सर्दियों में कैसे सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए

ABC Juice: अगर आप सर्दियों में अपने शरीर को फिट एंड फाइन रखना चाहते हैं, तो एबीसी जूस को रोजमर्रा के जीवन में ऐड कर सकते हैं।

ABC Juice health benefits, Apple, Carrot side effects, lifestyle and healthtips in hindi

ABC Juice Benefits in Hindi: सर्दियों में हम अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कभी एक्सरसाइज, डाइटिंग और न जाने क्या-क्या करते हैं, लेकिन कई लोगों के लिए यह सब कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। आज हम आपको खुद को फिट एंड फाइन रखने का एक बहुत आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जो आपकी सेहत के लिए एक वरदान बन सकता है।

विज्ञापन

आज हम बात करने जा रहे हैं ABC Juice की। यह जूस सेब, बीटरूट और गाजर के मिक्सचर से बनता है। इसे पीने से कई लाभ मिलते है। जितने इस जूस के फायदे है, वो शायद ही किसी और जूस के होंगे। आइए जानते हैं इस जूस को रोजाना पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

विज्ञापन

1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर (Antioxidant)

ABC जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो रेडिकल्स से लड़ने, ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसे रोजाना पीने से शरीर में तंदुरुस्ती बनी रहती है।

विज्ञापन

2. दिल के स्वास्थ्य में सुधार (Heart health)

सर्दियों के मौसम में गाजर और चुकंदर पोटेशियम से भरपूर ABC जूस रक्तचाप को नियंत्रित कर हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखता है।

ABC Juice

विज्ञापन

3. पाचन में सुधार (Digestion)

गाजर और सेब में मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है, साथ ही यह स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम (Microbiome) को भी ठीक रखता है और कब्ज को रोकता है। इसे सर्दियों में पीने काफी फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन

4. डिटॉक्सिफाइंग (Detoxifying)

चुकंदर डिटॉक्सिफाइंग से भरपूर होता है जो लिवर को साफ करने और उसकी स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

5. इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity Boost)

ABC जूस में सेब और गाजर विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर होते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, साथ ही अगर कभी आपको चोट लग जाए तो उसकी रिकवरी भी तेजी से हो जाती है।

विज्ञापन

6. हेल्दी स्किन (Healthy skin)

ABC जूस में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ