How To Make Anti-Aging Moisturizer: घी से बनाएं एंटी-एजिंग मॉइश्चराइजर, झुर्रियां हो जाएंगी छूमंतर

Anti-Aging Moisturizer

Anti-Aging Moisturizer

How To Make Anti-Aging Moisturizer: घी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग जैसे जादुई गुणों से भरपूर होता है। ये न केवल आपकी सेहत बल्कि स्किन को भी कई बेहतरीन लाभ प्रदान करता है। घी के इस्तेमाल से आपकी स्किन की डलनेस, डिहाइड्रेशन और स्किन की कई समस्याओं से निजात पाने में मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं घी आपकी त्वचा में एंटी-बैक्टीरियल संक्रमणों को भी रोकने में सहायक होता है जिससे आपको पिंपल्स और एक्ने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

घी की मदद से आप बढ़ती उम्र के लक्षणों पर लगाम लगा सकते हैं। इससे आपकी झुर्रियों और फाइन लाइन्‍स को कम किया जा सकता है। इसके अलावा इससे आपके डार्क सर्कल्स को भी हटाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए घी की मदद से बना एंटी-एजिंग मॉइश्चराइजर बनाने की विधि लेकर आए हैं जोकि आपकी स्किन को स्मूद बनाकर चमकदार बनाने में मदद करता है, तो चलिए जानते हैं एंटी-एजिंग मॉइश्चराइजर बनाने की विधि-

एंटी-एजिंग मॉइश्चराइजर बनाने की सामग्री-

  • 5 चम्‍मच घी
  • 5 चम्‍मच पानी

अभी पढ़ें – Bhai Dooj 2022 Special: भईया दूज पर भाई को खिलाएं अपने हाथों से बनी स्वादिष्ट केले की बर्फी, जाने रेसिपी

एंटी-एजिंग मॉइश्चराइजर बनाने की विधि-

  • एंटी-एजिंग मॉइश्चराइजर बनाने के लिए आप सबसे पहले देसी घी को पिघला लें।
  • फिर आप इसको एक बड़ी तांबे की प्लेट में निकालकर रख लें।
  • इसके बाद आप घी में बराबर मात्रा में पानी डाल दें।
  • फिर आप एक सपाट तले वाले तांबे के कप या लोटे की मदद से घी और पानी को सर्कुलेशन मोशन में मिलाएं।
  • इसके बाद जब आप मिलाकर 100 घेरे पूरे कर लें, तो एक्स्ट्रा पानी निकालकर ताजा पानी डाल दें।
  • फिर आप एक सफेद फूला हुआ मॉइश्चराइजर पाने के लिए इस प्रॉसिजर को 100 बार दोहराएं।
  • अब आपका एंटी-एजिंग मॉइश्चराइजर बनकर तैयार हो चुका है।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ