Karwa Chauth पर पार्टनर को दें, ये स्पेशल गिफ्ट, चार गुना बढ़ जाएगा प्यार

Karwa Chauth Gift: करवा चौथ पर पति अपने पत्नी को गिफ्ट देते हैं तो आज हम करवा चौथ पर क्या गिफ्ट दे सकते हैं जो काफी यादगार बनकर रहें इस बारे में बात करेंगे।

करवा चौथ पर क्या गिफ्ट दे सकते हैं

Karwa Chauth Gift: वैवाहिक प्रेम का जश्न मनाने वाला शुभ त्योहार करवा चौथ बस आने ही वाला है और महिलाएं पहले से ही तैयारियों में बिजी हैं, जिसमें मेंहदी डिजाइन से लेकर ड्रेस और मेकअप शामिल हैं। यह त्योहार हिंदू महीने कार्तिक में पूर्णिमा के चौथे दिन मनाया जाता है, इस साल 1 नवंबर को यह पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसे करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनती हैं, अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं और रीति-रिवाजों का पालन करती हैं और अपने पतियों के लिए धन, सुरक्षा और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। आज के समय में पति भी अपनी पत्नी की सलामती के लिए व्रत रखते हैं। इस दिन पति अपने पत्नी को गिफ्ट भी देते हैं तो आज हम करवा चौथ पर क्या गिफ्ट दे सकते हैं जो काफी यादगार बनकर रहें इस बारे में बात करेंगे।

विज्ञापन

गुलाब और चॉकलेट

गुलाब और चॉकलेट किसे पसंद नहीं हैं? इस करवा चौथ को आप अपने पार्टनर की पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही केक पर आइसिंग लाल गुलाब या अन्य रंगों से उनका नाम लिखवा सकते हैं जो आपके पार्टलर को काफी पसंद आ सकता है। इसतरह आप करवा चौथ के त्योहार को और अधिक यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन

हैंडराइटिंग लेटर

आपको अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराने या फिर गिफ्ट देने के लिए हमेशा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। आप उनको अपने हाथ से लिखी हुई शायरी या उनकी तारीफ में कुछ लिखकर दे सकते हैं, यह एक बहुत ही स्पेशल गिफ्ट के रूप में आपके पार्टनर के पास हमेशा रह सकता है।

विज्ञापन

खूबसूरत फोटो फ्रेम

महिलाओं को तस्वीरे निकलवाने का काफी ज्यादा शौक होता है। आप अपनी पत्नी और अपनी पसंदीदा तस्वीरों के साथ एक खूबसूरत मेमोरी बुक बनाएं। इस अच्छे तरह से सजाएं और कैप्सन में एक प्यार भरी शायरी लिखना न भूलें। इस फोटो फ्रेम को कोलाज की तरह सेट करें। यह आपके पार्टनर को काफी पंसद आने वाला एक खूबसूरत गिफ्ट हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ