दुनिया में एक देश ऐसा, जहां चाय पीने का कारण अनोखा, बकायदा होती है 'टी सेरामनी'

भारत में लोग बहुत अलग-अलग कारणों से चाय पीते हैं। कोई शौक से चाय पीता है तो कोई स्वाद के लिए लेकिन जापान में लोग स्ट्रेस दूर करने के लिए चाय पीते हैं।

japan tea ceremony

japan tea ceremony

विज्ञापन

Japan Tea Ceremony: भारत में लोग शौक या स्वाद के लिए चाय पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां तनाव मुक्त होने के लिए चाय पी जाती है इतना ही नहीं बकायदा वहां चाय पीने के लिए समारोह का आयोजन भी किया जाता है। उस देश का नाम है जापान। आजकल लोगों को काम के कारण काफी तनाव हो रहा है ऐसे में जापान के लोग इस तनाव से राहत पाने के लिए चाय पीते हैं. ये बात आपको हैरान जरूर कर रही होगी लेकिन यह सच है।

Tea ceremony in japan

Tea ceremony in japan

Advertisment

जापान में चाय पीने की सेरेमनी होती है क्योंकि वहां के लोगों को सुकून चाहिए होता है। देश में जिस जगह पर चाय पिलाई जाती है उस जगह को पारंपारिक रूप से सजाया जाता है और वहां तीन से ज्यादा लोगों का आना भी मना है। जापान में बहुत ही गरिमा के साथ चाय पिलाई जाती है और चाय पीते या बनाते समय लोग आपस में बात भी नहीं करते हैं। जापान में जो व्यक्ति चाय पिलाता है उसे चाजिन कहते हैं।

वैसे तो चाय पीने की प्रथा चीन से शुरू हुई थी लेकिन 9वीं सदी में यह जापान के लोगों द्वारा अपना ली गई थी और आज जापान की टी- सेरेमनी पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है। 

विज्ञापन

जापान की टी- सेरेमनी

जापान में चाय पीने के लिए समारोह का आयोजन किया जाता है। इस सेरेमनी में सबसे पहले चाजिन (जो चाय पिलाता है) रेशम के एक कपड़े से चाय के बर्तनों को साफ करता है। ऐसा नहीं है कि बर्तन साफ नहीं होते, बर्तन साफ होते हैं लेकिन यहां रेशम के कपड़े से सफाई करने का मतलब मन को साफ करने से है।

विज्ञापन

बर्तन साफ करने के बाद जिस व्यक्ति को चाय पीने के लिए बुलाया जाता है उसका स्वागत किया जाता है। व्यक्ति अपने जूते उतारता है और फिर उसे उस जगह पर बैठाया जाता है जहां चाय समारोह का आयोजन किया जाता है।

व्यक्ति का स्वागत करने के बाद अब चाजिन चाय बनाता है और उस मेहमान को चाय देता है। इस पूरी विधि के दौरान बात करना मना होता है। इस समय व्यक्ति शांति का अनुभव करता है और सुकून के पल जीता है।

विज्ञापन

चाय पीने के बाद चाजिन पानी और रेशम के कपड़े से जूठे बर्तनों को साफ करता है और उसके बाद मेहमान चले जाता है और इस तरह टी- सेरेमनी का समापन हो जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ