How To Make Banana Peel Chutney: केला फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, प्रोविटामिन-ए, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार है। इसलिए कच्चे केले को लोग सलाद, शेक या स्मूदी बनाकर सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप चाहते हैं कि केले के समान ही केले के छिलके भी बेहद लाभकारी होते हैं। इनको फेंकने की बजाय स्वादिष्ट चटनी बनाने की विधि लेकर आए हैं। ये स्वाद में लजीज होने के साथ-साथ बहुत आसानी से बनकर तैयार भी हो जाती है। इसको आप फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन, चावल या पराठे के साथ खूब चाब से स्वाद लेकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं बनाना पील चटनी (How To Make Banana Peel Chutney) बनाने की रेसिपी-
बनाने की आवश्यक सामग्री-
- पके हुए केले के छिलके 3-4
- तेल 2 चम्मच
- प्याज 1 बड़ा कटा हुआ
- ऐलेपिनो मिर्च 2 कटी हुई
- स्वादानुसार नमक
- राई 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
- धनिया बीज 1 छोटा चम्मच
- लौंग 3-4
- चक्रफूल 2
- शहद 1 चम्मच
- केला 1 पका हुआ
- ऑरेंज जूस 400 मिली
बनाना पील चटनी कैसे बनाएं? (How To Make Banana Peel Chutney)
- बनाना पील चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले केले के छिलकों को एक बर्तन में डालें।
- फिर आप इनको ठंडे पानी में करीब 1 घंटे तक भिगोकर रख दें। इस दौरान आप करीब 2 बार इसका पानी बदलें।
- इसके बाद आप एक सॉस पैन में पानी डालकर उसमें केले के छिलकों को डालें और थोड़ी देर तक पकाएं।
- फिर आप बचे हुए पानी को फेंक कर केले के छिलकों को ठंडा करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप एक नॉन स्टिक कढ़ाई तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें प्याज, मिर्च और नमक डालकर करीब 5-7 मिनट तक सॉते करें।
- इसके बाद आप इसमें राई, हल्दी पाउडर, धनिया, लौग, चक्र फूल और शहद डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं।
- फिर आप इसमें केले के छिलके डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें ऑरेंज जूस डालें और धीमी आंच पर करीब 10 मिनट पकाएं।
- फिर जब ये पककर थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो आप करछी की सहायता से थोड़ा-थोड़ा दबाते हुए करीब 5 मिनट और पकाएं।
- अब आपकी एक गाढ़ी जैम वाली बनाना पील चटनी बनकर तैयार है।
- फिर आप इसको फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन, चावल या पराठे के साथ खूब स्वाद लेकर खाएं।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
14 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
16 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
19 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
19 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
23 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines