How To Remove Facial Hair: चेहरे पर छोटे-छोटे रोएं जैसे बाल होते हैं जिन्हें बहुत सी महिलाएं हटाने की कोशिश करती हैं. वहीं, अपर लिप्स के बाल लगभग सभी महिलाएं हटाती हैं. लेकिन, पूरे चेहरे के बाल हटाने के लिए त्वचा पर थ्रेड नहीं चलाया जा सकता है और वैक्स भी एक अच्छा ऑप्शन नहीं लगता है. ऐसे में अगर आप इफेक्टिव और पेनलेस तरह से चेहरे के बाल हटाना चाहती हैं तो यहां दिए घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. ये नुस्खे ना सिर्फ स्किन से छोटे बाल हटाते हैं बल्कि डेड स्किन सेल्स भी निकाल देते हैं जिससे चेहरा चमकदार और निखरा हुआ नजर आने लगता है. यहां जानिए कौन से हैं ये तरीके जिन्हें आप भी आजमाकर देख सकती हैं.
यह भी पढ़ें – रात को सोते समय नाभि में कौन सा तेल डालना चाहिए? यहां जानिए Belly Button के लिए बेस्ट ऑयल
कैसे हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल
हल्दी और दूध
चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए दूध और हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए 1-2 चम्मच हल्दी लेकर उसमें थोड़ा सा दूध या गुलाबजल मिला लें. इस मिश्रण को गाढ़ा करने के बाद चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मलें. जैसे-जैसे यह पेस्ट त्वचा पर लगाएंगी वैसे-वैसे ही छोटे बाल निकलने लगेंगे. हफ्ते में 2 से 3 बार यह नुस्खा आजमाकर देखा जा सकता है. ध्यान रहे कि अगर चेहरे पर किसी तरह का साइड इफेक्ट नजर आए तो आप यह नुस्खा ना आजमाएं.
अंडे का मास्क
अंडे के सफेद हिस्से से तैयार किया गया फेस मास्क (Face Mask) अनचाहे फेशियल हेयर को हटाने में मदद कर सकता है. इसके लिए अंडे के सफेद हिस्से को लेकर उसमें एक चम्मच चीनी और एक चम्मच ही चावल का आटा या फिर कॉर्नस्टार्च मिला लें. अच्छे से मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. इसे लगाते हुए ध्यान रखें कि आप आंखों के पास या आइब्रो के पास इसे गलती से ना लगा लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखें और सूखने के बाद इसे उखाड़ते हुए यानी पील करते हुए हटा लें. इसे आपको ऊपर की डायरेक्शन में छुड़ाना है. इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोकर साफ करें और फिर ऊपर से मॉइस्चराइजर लगा लें.
पपीता और हल्दी
पपीता और हल्दी भी स्किन के अनचाहे बाल (Unwanted Hair) हटाने में मदद कर सकता है. इसके लिए 2 चम्मच पपीता लेकर उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 4 से 5 मिनट के लिए मलें और फिर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें. इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है.
बेसन और दही
2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इसे आटे की तरह गूंथ लें. इस आटे की लोई को चेहरे पर रखें और फिर मलें. इसे आपको थोड़ा टाइटली त्वचा पर मलना है. इससे चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हटती हैं, अनचाहे बाल निकलते हैं और टैनिंग कम होती है सो अलग.
फेशियल हेयर हटाने के और कौन से तरीके हैं
- फेशियल हेयर हटाने के लिए आमतौर पर शेविंग का सहारा भी लिया जाता है. इसके लिए फेस रेजर का इस्तेमाल होता है.
- चेहरे पर कॉल्ड या हॉट वैक्स लगाकर भी बाल हटाए जाते हैं. इस तरीके से दर्द होता है और स्किन जलने की संभावना बनी रहती है.
- हेयर रिमूवल क्रीम भी चेहरे के बाल हटा सकती हैं. यह चेहरे के लिए बनाई गई क्रीम होती है लेकिन इनसे स्किन इरिटेट हो सकती है.
- थ्रेडिंग अपर लिप्स, आइब्रो या माथे के अलावा बाकी चेहरे पर नहीं की जाती है क्योंकि इससे दर्द ज्यादा होता है.
लेजर हेयर रिमूवल भी बाल हटाने का एक अच्छा ऑप्शन है. यह सेमी परमानेंट से परमानेंट रिजल्ट भी देता है.
यह भी पढ़ें – अब किराए पर मिलेगा बॉयफ्रेंड! भारत में भी चल पड़ा है ‘Rent a Boyfriend’ का वायरल ट्रेंड
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
6 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
10 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
13 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines