अब किराए पर मिलेगा बॉयफ्रेंड! भारत में भी चल पड़ा है 'Rent a Boyfriend' का वायरल ट्रेंड

Rental Boyfriend: क्या आप जानते हैं रेंटल बॉयफ्रेंड क्या होता है, उसका क्या काम होता है और इसमें कितने पैसे लगते हैं? यहां जानिए इस ट्रेंड के बारे में सबकुछ.

Is rent a bf a thing
1 / 8
Is rent a bf a thing

What Is Rent A Boyfriend Concept: जिस तरह आप कैब बुक करते हैं या अपने लिए खाना ऑर्डर करते हैं बिल्कुल उसी तरह घर बैठे बॉयफ्रेंड भी रेंट किया जा सकता है यानी किराए पर रखा जा सकता है. यह अजीबोगरीब सी लगने वाली बात असल में सच है. आप अपने फोन से किसी ऐप या वेबसाइट के जरिए किसी की प्रोफाइल चुन सकते हैं, टाइम स्लॉट बुक किया जा सकता है और सेलेक्ट कर सकते हैं कि आपको इस रेंटल बॉयफ्रेंड के साथ फिल्म देखने जाना है, शॉपिंग करने जाना है या साथ बैठकर कोई फिल्म देखनी है. जापान से शुरू हुआ यह ट्रेंड अप भारत में भी आ गया है.

विज्ञापन

भारत में भी रेंटल बॉयफ्रेंड सर्विस

भारत में भी रेंटल बॉयफ्रेंड सर्विस 2 / 8

फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज से लेकर ऑनलाइन वेबसाइट और ऐप्स से भी रेंटल बॉयफ्रेंड रखा जा सकता है. यह बिजनेस अभी ज्यादा चला नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से ट्रेंड होने लगा है. सीधेतौर पर रेंटल बॉयफ्रेंड कहने के बजाया इसे मूवी पार्टनर, शॉपिंग बडी या वॉकिंग पार्टनर जैसे नाम दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

जापान से शुरू हुई रेंटल पर्सन सर्विस

जापान से शुरू हुई रेंटल पर्सन सर्विस 3 / 8

रेंट ए बॉयफ्रेंड सर्विस से पहले जामान में रेंट ए पर्सन जैसी सर्विस उपलब्ध थी. सोशल सिचुएशन के लिए कंपैनियन, लिसनर या किसी फंक्शन को अटेंड करने के लिए किसी को बुक किया जा सकता था.

रेंटल बॉयफ्रेंड क्या होता है

रेंटल बॉयफ्रेंड क्या होता है 4 / 8

रेंटल बॉयफ्रेंड का मतलब आमतौर पर इतना भर है कि कोई आपके साथ कैफे, म्यूजियम, पार्क, रेस्टॉरेंट या फिर शॉपिंग वगैरह के लिए जा सके. इसके कुछ कड़े नियम भी हैं जैसे, रेंटल बॉयफ्रेंड के साथ किसी तरह की सेक्शुअल एक्टिविटी नहीं हो सकती, होटल रूम में नहीं जा सकते, किसी सुनसान जगह नहीं जा सकते, रातभर साथ नहीं रुक सकते, आपको सम्मानजनक व्यवहार करना होगा और दोस्तों की तरह ही बात करनी होगी वगैरह.

विज्ञापन

जापान में क्यों पॉपुलर हुआ यह कॉन्सेप्ट

जापान में क्यों पॉपुलर हुआ यह कॉन्सेप्ट 5 / 8

जामान में यह कॉन्सेप्ट कई कारणों से पॉपुलर हुआ है. जापान में बढ़ते सोलो लाइफस्टाइल, अकेलापन, हर समय काम के कारण पर्सनल लाइफ को समय ना देने वाले और लो प्रेशर सोशल इंट्रेक्श के चलते यह कॉन्सेप्ट पॉपुलर हुआ जहां कभी-कभी किसी व्यक्ति के साथ घूमना, बात करना और साथ किसी कैफे जाना या फिल्म देखने जाना अच्छा लगता है.

बॉयफ्रेंड किराए पर लेने की कीमत कितनी है

बॉयफ्रेंड किराए पर लेने की कीमत कितनी है 6 / 8

भारत में यह कॉन्सेप्ट नया है और कुछ वेबसाइट्स 79 या 100 रुपए से शुरू होने वाली सर्विस दे रही हैं जोकि 1,500 से 2,000 तक भी जाती है. वहीं, टोक्यो में प्रति घंटे के हिसाब से 1,700 से 3,500 रुपए तक में बॉयफ्रेंड रेंट किया जा सकता है.

विज्ञापन

भारत में कितनी पॉपुलर है यह सर्विस

भारत में कितनी पॉपुलर है यह सर्विस 7 / 8

भारत में अभी इस रेंटल बॉयफ्रेंड सर्विस को पहली स्टेज में ही माना जा सकता है जहां कुछ बेवसाइट्स और सोशल मीडिया पेजेस पर रेंटल बॉयफ्रेंड की सुविधा उपलब्ध है लेकिन रेंटल बॉयफ्रेंड की जगह पर कम चौंकाने वाले नाम जैसे 'प्रोफेशनल सोशल सपोर्ट सर्विस' वगैरह का इस्तेमाल किया जा रहा है.

कौन से लड़के बन रहे हैं रेंटल बॉयफ्रेंड

कौन से लड़के बन रहे हैं रेंटल बॉयफ्रेंड 8 / 8

कुछ ऐसे वेबसाइट हैं जहां लड़के अपने फोटो और बेसिक जानकारी फिल कर रहे हैं ताकि वे रेंटल बॉयफ्रेंड बन सकें. यह नौकरी के लिए बनाई जाने वाली प्रोफाइल की तरह ही है. इनमें ज्यादातर वे लड़के हैं जो अभी भी पढ़ रहे हैं और साइड बिजनेस की तरह रेंटल बॉयफ्रेंड बनने के लिए साइन अप कर रहे हैं. यह भी पढ़ें - Suniel Shetty House Tour: खंडाला में है सुनील शेट्टी का खूबसूरत आशियाना, इंटीरियर और आउटडोर एरिया जीत लेगा दिल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन