रात को सोते समय नाभि में कौन सा तेल डालना चाहिए? यहां जानिए Belly Button के लिए बेस्ट ऑयल
Nabhi Me Kaun Sa Tel Dale: नाभि में तेल डालने पर शरीर को एक नहीं बल्कि इसके कई फायदे मिल सकते हैं. इसका असर शरीर में अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह से नजर आता है. ऐसे में यहां जानिए नाभि के लिए कौन सा तेल अच्छा है.

Belly Button Oiling: नाभि में तेल डालना एक आयुर्वेदिक प्रैक्टिस है जिसे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद बताया जाता है. कहते हैं नाभि शरीर का केंद्र होती है. ऐसे में अगर नाभि में तेल (Nabhi Me Tel) डाला जाए तो इससे शरीर के हर एक अंग की दिक्कत को ठीक किया जा सकता है. नाभि में तेल डालने से स्किन पर ग्लो आने, बाल बढ़ने, दिल की सेहत सुधरने और आंखों की रोशनी बढ़ने से लेकर पेट को दुरुस्त रखने जैसे फायदे मिल सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस दिक्कत के लिए नाभि में कौन ना तेल डालना अच्छा होता है.
नीम का तेल
2 / 7नीम का तेल नाभि में डालने पर यह तेल शरीर को अंदर से साफ करने और शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकालने का काम करता है. इस तेल से स्किन की दिक्कतें दूर होती हैं.
बादाम का तेल
3 / 7बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है. यह तेल नाभि में डाला जाए तो इससे स्किन को पोषण मिलता है और स्किन का रूखापन दूर होता है. ऐसे में त्वचा को बेहतर बनाने के लिए बादाम का तेल नाभि में डाला जा सकता है.
नारियल का तेल
4 / 7शरीर में सूजन हो तो नारियल का तेल नाभि में डाला जा सकता है. यह तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. वहीं, नारियल के तेल से स्किन हाइड्रेट भी होती है.
अरंडी का तेल
5 / 7कब्ज, पेट फूलना और पेट में दर्द होने की दिक्कत अरंडी के तेल यानी कैस्टर ऑयल से दूर हो सकती है. अरंडी का तेल नाभि में अंदर तक जाता है और पेट की सेहत अच्छी रखता है.
तिल का तेल
6 / 7तिल का तेल विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है. इस तेल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं. नाभि में तिल का तेल डालने पर जोड़ों के दर्द और मसल टेंशन से छुटकारा मिल सकता है.
नाभि में कितना तेल डालना चाहिए
7 / 7रात में सोने से पहले नाभि को साफ करके इसमें तेल की 2 से 3 बूंदें डाली जा सकती हैं. तेल अगर हल्का गर्म हो तो यह और ज्यादा असरदार होता है. यह भी पढ़ें - Glutathione से भरपूर हैं ये 5 फूड्स, ग्लोइंग स्किन के लिए इंजेक्शंस लगवाने की नहीं पड़ेगी जरूरत