
झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान? घर बने आंवला ऑयल का करें इस्तेमाल
How to Make Amla Oil: झड़ते बालों की समस्या से अगर आप भी परेशान हैं तो घर पर आंवला का तेल तैयार करके आप अपने बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh
How to make Amla Oil: हर कोई लंबे, घने और खूबसूरत बालों की चाह रखता है। हालांकि, आज के समय की लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के चलते बाल धीरे-धीरे डल और बेजान होने लगते हैं जो हेयर फॉल का कारण बनते हैं। खासकर युवाओं में बाल झड़ने या गंजेपन की समस्या बहुत तेजी से फैल रही है जिनसे बचने के लिए वे बाजार में मौजूद मंहगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा ले रहे हैं।
मगर ये सारे तरीके हाई केमिकल से भरपूर होते हैं जो स्किन को हार्म कर सकते हैं। साथ ही इनके मन चाहे रिजल्ट भी नहीं मिलते हैं। आज हम आपको घर पर आंवला तेल बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जिसे इस्तेमाल करके आप बालों की समस्या (Hair Problems) से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या गंजेपन की समस्या हो रही है तो तैयार आंवला तेल को आप बालों की स्कैल्प और लेंथ में अच्छी तरह से लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर आप इसको पूरी रात लगाकर छोड़ दे और अगली सुबह एक माइल्ड शैंपू की मदद से अच्छी तरह से धो लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: