Healthy Breakfast Recipe: प्रोटीन की हो रही है कमी? ट्राई करें ये रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Healthy Breakfast Recipe: क्या आपके लिए भी रोज एक टेंशन रहती है कि सुबह के नाश्ते में क्या बनाया जाए? वैसे तो ब्रेकफास्ट कुछ भी बनाया जा सकता है लेकिन जब बात आती है स्वाद के साथ सेहत की तब हम सोच में पड़ जाते हैं।
पूरे दिन एनर्जी के साथ रहने के लिए सुबह का नाश्ता एक अहम रोल निभाता है। इसके साथ ही सुबह हमारे पास ज्यादा समय भी नहीं होता इसलिए हम एक ऐसी ब्रेकफास्ट रेसिपी की तलाश में रहते हैं जो झटपट तैयार हो सके।
अगर आप भी मिनटों में तैयार होने वाले हेल्थी ब्रेकफास्ट रेसिपी (Healthy Breakfast Recipe) जानना चाहते हैं तो पालक पनीर चीला रेसिपी जान सकते हैं। आइए आपको पालक पनीर चीला रेसिपी की विधि बताते हैं।
पालक पनीर चीला रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कटोरी लें। इसमें बेसन डालें। इसके बाद पालक प्यूरी डालें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला भी डाल दें।
इसके बाद अपने स्वाद के मुताबिक नमक भी डाल दें। इसके बाद दो चम्मच दही और जरूरत अनुसार पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस तरह से चीला का पेस्ट तैयार हो जाएगा।
अब गैस पर एक पैन या तवा रखें। इसमें हल्का सा ऑयल छीड़कते हुए डालें। अब किसी गोल आकार के चम्मचे या फिर कटोरी की मदद से बैटर को राउंड शेप में फैलाते हुए डालें।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीज…सोते-सोते गायब होंगे मुंहासे और धब्बे, आएगा सुपर निखार
एक तरफ से चीला को सेक लें इसके बाद दूसरी ओर से भी चीला सेक लें। अब इसे फिर से पलटें और घिसा हुआ पनीर डालकर स्टफिंग कर लें। इसे फॉल्ड करके दोनों ओर से थोड़ा-थोड़ा और सेक लें। इस तरह से पालक पनीर चीला तैयार हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: