Happy Missing Day: पार्टनर छोड़कर चला गया साथ या नहीं रहता आपके पास! Miss You बाबू न कहकर ऐसे बनाएं दिन खास

Happy Missing Day 2024: एंटी-वेलेंटाइन वीक हर दिल टूटे आशिक खास होता है। अगर आपको अभी तक अपना प्यार नहीं मिला है या फिर आपका ब्रेकअप हो गया है, तो इस साप्ताह को आप बहुत अच्छे से जश्न की तरह मना सकते हैं। इस दौरान पड़ने वाले दिन अपने आप में बड़े खास होते हैं। आइए मिसिंग डे के बारे में जानते हैं।

Happy Missing Day 2024 Importance Significance

Missing Day

विज्ञापन

Happy Missing Day 2024: 14 फरवरी को देशभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता हैं, जिसके बाद से एंटी-वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती हैं। वैलेंटाइन वीक में जहां रोमांस और प्यार का जश्न मनाया जाता है, तो वहीं एंटी-वैलेंटाइन में स्लैप, ब्रेकअप, किक, फ्लर्ट और मिसिंग डे मनाया जाता हैं। एंटी-वैलेंटाइन वीक उन लोगों के लिए खास होता है, जिन्हें अभी तक अपना प्यार नहीं मिला है या फिर उनका ब्रेकअप हो गया है।

एंटी-वेलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी आज मिसिंग डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वाले या फिर अपने प्रियजनों से अपने दिल की बात व्यक्त कर सकते हैं कि वो उन्हें कितना याद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य ही ये है कि जो लोग अपने प्रियजनों को याद करते हैं या कर रहे हैं वो उन्हें खुलकर अपने दिल की बात कह सकें। इसके अलावा इस खास दिन वो अपने प्रियजनों को मैसेज या विश भेजकर भी अपने दिल की बात कह सकते हैं। आइए मिसिंग डे के इतिहास और महत्व के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

मिसिंग डे क्यों मनाया जाता है?

आपको बता दें कि मिसिंग डे मनाने का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को याद करना है जिन लोगों का निधन हो गया है या फिर उनका पार्टनर उन्हें छोड़कर चला गया है। इसके अलावा ये दिन उन लोगों के लिए भी खास है जो लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ये नहीं बता पाते कि वो उन्हें कितना चाहते या याद करते हैं। ऐसे में वो उन्हें इस दिन अपने दिल की बात कह सकते हैं। साथ ही उन्हें इस बात का भी एहसास करा सकते है कि उनकी जिंदगी में उनका कितना महत्व है।

ऐसे बनाएं मिसिंग डे खास

अगर आपका पार्टनर आपसे दूर रहता है तो अपने बाबू-सोना को मिस यू कहने की बजाए आप उन्हें प्यारा सा तोहफा दे सकते हैं। वहीं, अगर पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो चुका है तो उसके लिए रोने की बजाए या उसे याद करने की बजाए, अपने ऊपर थोड़ा खर्चा कर लें। आप जो पैसे उन्हें खुश करने के लिए खर्च करने वाले थे, उन पैसों को अपने आप पर खर्च करें। Spa जाएं, मूवी देखने जाएं, शॉपिंग करके आ जाएं या कुछ अच्छा खा पीकर आ जाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ