Haldi Sabji Recipe: हल्दी की सब्जी शायद ही आपने शायद ही कभी खाई होगी। ये खास करके राजस्थान में बनाई जाती है, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। ये सर्दियों में जोड़ों के दर्द, सर्दी-जुकाम और फ्लू को ठीक करने में मदद कर सकती है। हल्दी एंटी-अक्सिडेंट से भरपूर होती है। सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए हल्दी की सब्जी जरूर खाएं। इसे आप बनाकर कई दिनों कर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। इसे खाने से लिवर को हेल्दी रहता है और हार्ट की बीमारियों से दूर रहती है। साथ ये भी ध्यान रखें कि अगर आप किसी तरह की दवा ले रहे हैं, तो इस सब्जी को खाने से बचें। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि…
सामग्री
कच्ची हल्दी की गांठ- 1 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 2 छोटी चम्मच
हरी धनिया पत्ती- 2 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
1. सबसे पहले हल्दी की गांठों को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें।
2. इसके बाद प्याज के बारीक टुकड़े काटें और पैन को गर्म कर उसमें देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।
3. जब घी पिघल जाए तो उसमें कद्दूकस कच्ची हल्दी डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
4. इसके बाद हल्दी को एक प्लेट में निकाल लें और इसी घी में मटर के दाने डालकर फ्राई करें और निकाल लें।
5. अब एक बाउल में दही डालकर उसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स कर अलग रख लें।
6. अब बचे हुए घी को दोबारा गर्म कर उसमें जीरा, सौंफ और अन्य मसाले डाल दें।
7. कुछ देर तक मसाले भूनने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर फ्राई करें।
8. जब प्याज नरम होकर लाइट ब्राउन हो जाए तो इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर पकाएं।
9. कुछ देर बाद दही का पेस्ट डालकर चलाते हुए फ्राई करें।
10. दही के पेस्ट और मसालों को चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
11. इसके बाद इसमें फ्राइड हल्दी और मटर डाल दें।
12. इसे कुछ देर पकाने के बाद इसमें नमक डालकर कर अच्छे से मिक्स कर दें।
13. इसके बाद पैन को ढक कर सब्जी को 10 मिनट तक और पकने के लिए छोड़ दें।
14. 10 मिनट बाद गैस बंद कर हरी धनिया पत्ती से सब्जी को गार्निश करें।
15. अब आपकी सब्जी बनकर तैयार है, इसे आप रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।