Fluffy Poori Recipe: करारी पूड़ियां बनानी हैं तो आटे में डाल दें ये 2 चीजें, नोट करें रेसिपी

Fluffy Poori Recipe: हिंदुस्तानी घरों में जब भी कोई खास अवसर होता है या मेहमान आते हैं, तो बढ़िया-बढ़िया व्यंजन पकाए जाते हैं। इन व्यंजनों में पूड़ियां तो सबसे पहले होती हैं। अगर थाली शुद्ध शाकाहारी है, तो उसमें पूड़ियां होना तय है। चलिए, आपको घर में ही हलवाइयों जैसी पूड़ी बनाने की ट्रिक समझाते हैं।

Poori recipe

Poori recipe

Fluffy Poori Recipe: भारत में खाने-पीने के शौकीनों की कमी नहीं है। यहां लोग बस मौके की तलाश में होते हैं कि कब कोई अवसर आए और घर में बढ़िया-बढ़िया पकवान बनाए जा सकें। पूड़ियां उन्हीं व्यंजनों में से एक है। कोई भी त्योहार हो, पार्टी हो या घर में जन्मदिन हो, पूड़ियां हर थाली की शान होती हैं। पूड़ियों के बिना तो स्वाद ही अधूरा रह जाता है। पूड़ियों को लेकर भी एक समस्या हमेशा रहती है, वो यह है कि पूड़ियां कैसे करारी और सॉफ्ट बनेंगी। पूड़ियां बनानी तो आती हैं मगर करारी पूड़ियां बनाना मुश्किल होता है। अगर आपको पूड़ियों के आटे में ये 2 चीजें मिला लें तो पूड़ियों का स्वाद भी बढ़ेगा, साथ ही पूड़ियां एकदम करारी-करारी, फूली-फूली तैयार हो जाएंगी।

ये हैं 2 सीक्रेट चीजें

करारी पूड़ियां बनाने के 2 सुपर इंग्रीडिएंट्स हैं चीनी और सूजी। चलिए जानते हैं इन पूड़ियों को बनाने की रेसिपी।

स्टेप-1

सबसे पहले आपको पूड़ियों का आटा गूंथना होगा, आटे में चीनी और थोड़ी सी सूजी भी शामिल कर लें। इसके बाद नमक और अजवाइन भी डाल दें। ध्यान रहे, पूड़ियों का आटा अच्छे से गूंथना पड़ता है। आटा जितना टाइट होगा उतनी ही पूड़ियां भी फूली-फूली बनेंगी।

Poori recipe

स्टेप-2

आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम आधे घंटे के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें। अब कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। पूड़ियां डीप फ्राई की जाती हैं, इसलिए कढ़ाई में तेल भी उतना ले लें जितना कि पूड़ियां उसमें डूब सकें।

स्टेप-3

तेल को कम आंच पर गर्म किया जाता है, इसलिए पहले से ही कढ़ाई पर तेल गर्म होने के लिए छोड़ दें। तेज आंच पर गर्म हुए तेल में पूड़ियां छानने से वह जली हुई पकती हैं और अंदर से आटा कच्चा ही रह जाता है।

स्टेप-4

तेल गर्म हुआ या नहीं, यह चेक करने के लिए आटे की छोटी सी गोली बनाकर तेल में डालें, अगर वह तैरकर ऊपर की तरफ आ जाए तो समझ जाइए तेल गर्म हो चुका है, अब इसमें पूड़ियां बनाई जा सकती हैं।

स्टेप-5

कभी भी एक साथ बेली हुई पूड़ियां नहीं डालनी चाहिए। आप एक बेली हुई पूड़ी डालें, जब वह थोड़ी पक जाए तो दूसरी बेली हुई पूड़ी डालकर छानें। ऐसे ही सभी पूड़ियों को हल्की आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

सर्विंग सजेशन

आपकी सुपरइजी और करारी फूली-फूली पूड़ियां बनकर तैयार हो चुकी हैं। इन्हें आप पसंद की सब्जी के साथ सर्व करें। पूड़ियों की खासियत है कि वे मीठे और नमकीन दोनों व्यंजनों के साथ खाई जा सकती हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ