News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स, कौशाम्बी के कैथ लैब और कार्डियोलॉजी के प्रमुख सलाहकार और निदेशक डॉ. असित खन्ना ने बताया कि हेल्दी फूड को सही तरीके से खाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हेल्दी फूड आपके शरीर के लिए बेहतर तरीके से काम करता है और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। इसके लिए आपको दिन में कम से कम 5 बार खाना चाहिए, जिसमें अलग-अलग रंग और प्रकार का खाना शामिल हो। इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपका भी बच्चा है कब्ज से परेशान, ट्राई करें ये 3 घरेलू नुस्खे
फल और सब्जियां- ये विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके लिए आपको हर रोज कम से कम पांच बार फल और सब्जियां खाने का लक्ष्य रखना चाहिए।
साबुत अनाज- ये फाइबर, विटामिन और खनिजों का एक अच्छा सोर्स है। इससे आपके शरीर को लगातार एनर्जी मिलती है और इसके साथ ही आपको अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है।
लीन प्रोटीन- ये शरीर में एनर्जी को बढाता है और प्रोटीन की कमी को भी दूर करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में चिकन, मछली, बीन्स और दाल को शामिल कर सकते हैं।
डाइट प्लान पहले से ही बना लें।
पोषण से जुड़ी जानकारी के लिए फूड के लेबल को पढ़ें।
प्रोसेस्ड फूड की जगह पर घर पर बना खाना खाएं।
घर पर फ्रेश चीजों का इस्तेमाल करके खाना पकाएं।
मीठे ड्रिंक्स और स्नैक्स के सेवन से बचें।
दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें।
फैड डाइट का मतलब होता है एक ऐसी डाइट ट्रेंड या खानपान का तरीका, जो किसी खास समय में अचानक बहुत लोकप्रिय हो जाता है। आमतौर पर वजन घटाने के दौरान इसे फॉलो किया जाता है। ये डाइट्स अक्सर बहुत ही जल्दी रिजल्ट देने का वादा करती हैं, लेकिन एक्सपर्ट इसे सही तरीका नहीं बताते हैं। जैसे कि सिर्फ प्रोटीन वाली डाइट या सिर्फ फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करना।
ये भी पढ़ें- विटामिन के कैप्सूल से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, डाइट में करें शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।