Periods के समय प्राइवेट पार्ट में होती है खुजली? ये 5 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे राहत

Feminine Hygiene: पीरियड्स के दौरान महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में काफी ज्यादा खुजली होती है। क्या है इसका कारण और जानिए खुजली से राहत पाने के लिए घरेलू और असरदार उपाय..   

feminine hygiene tips

वुमन हाइजीन टिप्स Image Credit: Freepik

विज्ञापन

वैसे तो वजाइना के अंदर मौजूद बैक्टीरिया इसकी सफाई करते हैं, लेकिन जब खराब बैक्टीरिया ज्यादा होने लगते हैं, तो इससे वजाइनल इंफेक्शन की समस्या आती है। कई महिलाओं को हर मंथ पीरियड से पहले या  पीरियड के समय ऐसी समस्याएं होती हैं। इस समस्या में आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से काफी हद तक राहत मिल सकती है। पीरियड्स के दौरान होने वाली खुजली को रोकने के लिए कुछ घरेलू उपचार..

विज्ञापन

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में भी एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और घाव भरने वाले तत्व पाए जाते हैं, जिससे खुजली में राहत मिलती है। एलोवेरा जेल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे सिर्फ वजाइना की वाल्व पर लगाएं और अंदर की तरफ न लगाएं।

नीम का तेल

नीम का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। इसे वजाइना के बाहरी हिस्से पर लगाकर खुजली से राहत पा सकते हैं।

विज्ञापन

टी ट्री तेल

टी ट्री तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। इसे खुजली वाले इलाके पर लगाने से खुजली में राहत मिलती है।

विज्ञापन

लुका और शहद

लुका (लुका एक टैबलेट है, जिसका इस्तेमाल एलर्जी को रोकने के लिए करते हैं) में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जबकि शहद में एंटीफंगल गुण होते हैं। इन्हें मिलाकर खुजली वाले भाग पर लगाने से राहत मिलती है।

हल्दी और दूध

हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जबकि दूध में आराम देने वाले गुण होते हैं। इन्हें मिलाकर पीने से खुजली में राहत मिलती है।

विज्ञापन

गर्म पानी का इस्तेमाल 

गर्म पानी से नहाने से खुजली में सुधार हो सकता है। यह खुजली और सूजन को कम करने में मदद करता है।

खुजली से बचने के आसान टिप्स  

  • हर 4-5 घंटे में साफ पैड लें और चेंज करते रहें।
  • खुजली से राहत पाने के लिए हाइजीन वाले पैड्स का यूज करें।
  • नारियल तेल से वजाइना को सॉफ्ट और मॉइस्चराइज करें।
  • सेव का सिरका सेवन करने से भी खुजली शांत होती है।

ये भी पढ़ें- दांतों में पायरिया होने पर मुंह से आती है बदबू, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं 5 घरेलू उपाय

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ