Dry Fruit Bites Recipe: अचानक होने वाली स्वीट क्रेविंग्स के लिए घर पर बनाएं ये हेल्दी ड्राई फ्रूट बाइट्स, नोट करें रेसिपी

Dry Fruit Bites Recipe: रात के समय अचानक मीठे की क्रेविंग होने पर हम अक्सर चॉकलेट या आइसक्रीम जैसी अनहेल्दी चीजें खाते हैं। ये चीजें क्रेविंग्स को कंट्रोल करती हैं लेकिन सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं, इसका उपाय हमने ढूंढ निकाला है। आप स्वीट क्रेविंग्स को कंट्रोल करने के लिए बना सकते हैं ये टेस्टी ड्राई फ्रूट बाइट्स।

dryfruits bites
विज्ञापन

Dry Fruit Bites Recipe: कई बार रात के समय हमें कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है। इसे स्वीट क्रेविंग्स कहते हैं। स्वीट क्रेविंग्स होना बहुत कॉमन हो गया है, इसे दूर करने के लिए लोग ऐसी स्वीट डिशेज खाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। इन चीजों में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अगर आप भी स्वीट क्रेविंग्स के लिए कुछ अच्छा और हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो एकबार यह टेस्टी और हेल्दी ड्राई फ्रूट बाइट्स खा सकते हैं। इसे बनाना काफी सिंपल है।

कैसे बनता है ड्राई फ्रूट बाइट्स?

यह टॉफी जैसी छोटी-छोटी बाइट्स होती है जो खाने में मीठी और क्रंची होती हैं। इसकी खासियत है कि यह नट्स से बनी होती हैं इसलिए आपकी सेहत का भी ख्याल रखेगी। ड्राई फ्रूट बाइट्स बनाने के लिए इन सामग्रियों की आवश्यकता है:

विज्ञापन
  • आधा कप काजू
  • आधा कप बादाम
  • 1 कप मखाना
  • आधा कप किशमिश
  • 7-8 खजूर

विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन को गर्म करें। अब पैन गर्म हो जाए तो इसमें काजू डालकर गोल्डन होने तक रोस्ट करें। आप चाहें तो थोड़ा सा लगभग आधा चम्मच घी डालकर भी इसे भून सकते हैं। इसके बाद बादाम को भी इसी प्रोसेस से रोस्ट कर लें। बादाम और काजू रोस्ट करने के बाद किशमिश को 2-3 मिनट के लिए हल्का सॉफ्ट होने तक भून लें। अब इन्हें अलग से प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

विज्ञापन

इसके बाद मखानों को उसी पैन में रोस्ट कर लें। मखाने को क्रंची होने तक ही भूनना है। अब मखानों को भी ठंडा कर लें। इसके बाद मिक्सर जार में रोस्ट किए हुए नट्स को डालकर हल्का दरदरा पीस लें। नट्स में आपको किशमिश शामिल नहीं करना है। इसके नट्स और मखाने पीसने के बाद खजूर के बीज निकालकर मिक्सचर में डालें और एकबार मिक्सी में घुमा लें। अब आखिर में किशमिश डालकर एकबार फिर मिक्सी को चलाएं। आपका नट्स का मिक्सचर तैयार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallavi verma (@cookwithpallavi8)

विज्ञापन

बाइट्स बनाने के लिए क्या करें?

नट्स के मिक्सचर को बाइट्स का साइज देने के लिए आपको एक आइस ट्रे या फिर रिसाइजिंग मोल्ड लेना होगा। आपको रिसाइजिंग मोल्ड ऑनलाइन साइट्स पर आराम से मिल जाएंगे। मोल्ड में आपको थोड़ा-थोड़ा मिक्सचर भरकर शेप देनी है। अगर आपके पास ये दोनों नहीं हैं तो हाथों से ही मिक्सचर की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। इन बाइट्स को फ्रिज में कम से कम 1 घंटे जमने के लिए रखना होगा। आपके ड्राई फ्रूट बाइट्स तैयार है। अब आप इन्हें अपनी स्वीट क्रेविंग्स को दूर करने के लिए कभी भी खा सकते हैं। इन बाइट्स की खासियत है कि इसे बच्चे से लेकर बूढ़े भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ