वजन घटाने में मददगार हैं ये 5 ड्राई फ्रूट्स! जानें अनगिनत फायदे

Dry Fruit Benefits: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। अगर आपका वजन भी बढ़ गया है, तो आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके वजन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स हैं, जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो इससे आपका वजन कंट्रोल में आ जाएगा।

Dry Fruit Benefits
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स खाना शरीर के लिए अच्छा होता है। ड्राई फ्रूट्स में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम आदि सभी जरूरी पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे को शामिल करते हैं, तो इससे आपका वजन भी कम हो सकता है। आइए जानते हैं अखरोट, बादाम, पिकैन (जो कि अमेरिकन अखरोट है) और ब्राजील नट्स आदि ड्राई फ्रूट्स से कैसे व्यक्ति अपना वजन कम कर सकता है।

विज्ञापन

बादाम

बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट का उच्च स्तर होता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, प्रोटीन और मैग्नीशियम की भी भरपूर मात्रा होती है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है। वहीं अखरोट की तुलना में बादाम में कार्ब्स की थोड़ी अधिक मात्रा होती है, लेकिन अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए, तो इससे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आप सुबह-शाम 3 या 5 बादाम खाएं।

विज्ञापन

अखरोट

अगर आपको अपना वजन कंट्रोल करना है, तो इसके लिए आप अपनी डाइट में अखरोट को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड और एएलए यानी अल्फा-लिनोलेनिक एसिड की उच्च मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें फाइबर की अधिक और कार्ब्स की लो मात्रा होती है, जिससे भूख नहीं लगती है। अगर आप रोजाना सुबह 3 से 5 अखरोट खाएंगे, तो इससे आपको भूख कम लगेगी। ऐसे में वजन का संतुलन बनाए रखने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

पिकैन

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए खासतौर पर पिकैन खाने की सलाह दी जाती है। इसमें अन्य कई मेवों की तुलना में फैट की उच्च मात्रा होती है। लेकिन अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपका पेट भरा-भरा रहता है, जिससे लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है। वहीं भारत में इसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता हैं। जैसे कि पेकान और अमेरिकन अखरोट आदि-आदि।

ब्राजील नट्स

ब्राजील नट्स में प्रोटीन और फाइबर की उच्च मात्रा होती है। इसलिए इसे जिम ट्रेनर खाने की सलाह देते हैं। ब्राजील नट्स को खाने से शरीर को शक्ति मिलती है और वजन भी नहीं बढ़ता है। इसके अलावा इसमें वो सभी जरूरी पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं।

विज्ञापन

मैकाडामिया नट्स

जो लोग नियमित रूप से मैकाडामिया नट्स का सेवन करते हैं, उनके शरीर में कभी भी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं बढ़ती है। इसके अलावा इसमें शुगर और कार्ब्स दोनों की मात्रा कम होती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है। वहीं इसे खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ