बॉलीवुड की 5 फिल्मों में झलकती हैं Diwali की जगमगाहट, कई दिलों पर अभी भी करती हैं राज!
Diwali 2023 Bollywood Films: आज हम आपको दिवाली का असली मजा दिखाने वाली 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Diwali 2023 Bollywood Films: अगर आप इस बार फिल्मी दिवाली मनाने के मूड में है, तो बॉलीवुड में कई फिल्में हैं जो आपको परिवार के साथ किस तरह से दिवाली मनाई जा सकती है वो सीखाने में मदद कर सकती हैं। मानते हैं कि समय के साथ सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त हो चुके हैं, लेकिन त्योहारों पर सभी की कोशिश रहती है कि वो एकसाथ मिलकर पर्व का मजा उठा लें। बॉलीवुड की कई पुरानी फिल्में दिवाली की असली जगमगाहट को दर्शाती हैं। इन फिल्मों में आप हीरो-हीरोइन के एथनिक कपड़े, जगमगाती रोशनी वाले घर और पटाखों की धूम जैसे नजारे देख सकते हैं, तो आइए जानते हैं कौन सी 5 फिल्में आपको देखनी चाहिए हैं जो सजावट से लेकर कपड़ों तक की पूरी जानकारी दे सकती हैं।
करन जौहर की फिल्म- कभी खुशी, कभी गम में जब जया बच्चन पूजा की थाली हाथ में लिए दरवाज़े की ओर जाती है, और उधर से शाहरूख खान हेलीकॉप्टर से उतरकर घर की ओर भागता है। दिवाली का ये सीन फिल्म में नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी आइकॉनिक सीन बन गया है। फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन, करीना कपूर और काजल के कपड़े, घर की डेकोरेशन आज भी पुराने नहीं लगते हैं।
90 के दशक की दिवाली की धूम को महसूस करना है, तो फिल्म “हम आपके हैं कौन” से बेहतर कोई फिल्म नहीं हो सकती। दिवाली मनाते समय ही रेणुका शहाने सीढ़ियों से गिर जाती है, लेकिन इस फिल्म में घर की डेकोरेशन से आप कुछ प्रेरणा ले सकते हैं। दिवाली से पहले इस बेहतरीन पारिवारिक फिल्म को आप फिर से देख सकते हैं।
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म मोहब्बतें में दिवाली पर दीयों से पूरा माहौल जगमगाया हुआ देख सकते हैं। इस मौके पर गाना ‘पैरों में बंधन हैं’ भी फिल्माया गया था। कपड़ों के डिजाइन से लेकर दीयों की सजावट को आप इस फिल्म में देख सकते हैं।
फिल्म स्वदेस में शाहरूख गांववालों को बिजली का तोहफा देते हैं और पूरा गांव खुशी में झूमता है। अगर आपका देसी स्टाइल में दिवाली मनाने का मन है, तो इस फिल्म की दिवाली को भी आप देखकर कुछ तो प्रेरणा ले सकते हैं।
अगर आपको मुम्बई के चॉल की दिवाली देखनी है, तो साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म वास्तव जरूर देखिए। इस फिल्म में दिवाली के मौके पर जब संजय दत्त अपने गले में सोने की मोटी चेन, एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में नोटों की गड्डी के साथ मां को के सामने आकर चर्चित डायलॉग 50 तोला बोलते हैं। इस फिल्म में दिवाली को बहुत ही खास ढंग से दिखाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: