कोहनी और घुटनों के कालेपन की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Dark elbows remedy, Dark elbows home remedies, how to lighten elbows fast

Dark Elbows And Knees

Dark Elbows And Knees: हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है इसलिए कई लोग चेहरे की देखभाल के लिए तो बहुत कुछ करते हैं लेकिन कोहनी और घुटनों की त्वचा को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसके कारण कोहनियों और घुटनों पर गंदगी जमा होने लगती है और उनका कालापन बढ़ता जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जो आपकी कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने में मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन

आलू का रस

आलू के रस की मदद से कोहनी और घुटनों का कालापन दूर किया जा सकता है। इसके लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और उस रस को कोहनी और घुटनों पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। इसके बाद घुटनों और कोहनियों पर मॉइस्चराइजर लगाएं, ऐसा करने से जल्द ही असर दिखना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

नारियल का तेल

नारियल का तेल कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए रोजाना नहाने के बाद कोहनियों और घुटनों पर नारियल का तेल लगाएं और 7-8 मिनट तक मसाज करें।

विज्ञापन

हल्दी

प्राचीन काल से ही हल्दी का उपयोग सौंदर्य निखारने के लिए भी किया जाता रहा है। हल्दी का लेप लगाने से चेहरे पर निखार आता है, वहीं घुटनों और कोहनियों का कालापन दूर करने में भी हल्दी मददगार है। इसके लिए एक चम्मच दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर कोहनियों और घुटनों पर लगाएं फिर 7-8 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।

एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा के लिए रामबाण है, इसके इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो घुटनों और कोहनियों के कालेपन को दूर करने में मददगार होते हैं। इसके लिए एलोवेरा और दूध को मिलाकर रोजाना रात को सोने से पहले त्वचा पर लगाएं फिर अगली सुबह इसे सामान्य पानी से धो लें। ऐसा करने से जल्द ही असर दिखेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ