---विज्ञापन---

Dal Paratha Recipe: बची हुई दाल से झटपट बना लें टेस्टी पराठा, यहां जानें इसकी रेसिपी

Dal Paratha Recipe: दाल सभी के घर में बनती है। अकसर सबके खाने के बाद भी कुछ दाल बच जाती है। अब से इस बची हुई दाल को फेंकने की जरूरत नहीं है। रात की बची इस दाल (कोई भी दाल) से आप सुबह टेस्टी पराठा बना सकते हैं। इसमें समय भी कम लगता है […]

---विज्ञापन---

Dal Paratha Recipe: दाल सभी के घर में बनती है। अकसर सबके खाने के बाद भी कुछ दाल बच जाती है। अब से इस बची हुई दाल को फेंकने की जरूरत नहीं है। रात की बची इस दाल (कोई भी दाल) से आप सुबह टेस्टी पराठा बना सकते हैं। इसमें समय भी कम लगता है और दाल वेस्ट भी नहीं होती। यह ब्रेकफास्ट का एक प्रोटिनयुक्त हेल्दी ऑप्शन भी है। तो आइए आपको बताते हैं कि Dal Paratha Recipe के लिए आपको क्या-क्या सामग्री चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है।

केवल यह सामग्री चाहिए

  • आटा-1 से 2 कप
  • बची हुई दाल-1 से 4 कप (कोई भी दाल)
  • तेल या घी-3 से 4 चम्मच
  • बारीक कटी प्याज-1 से 5 कप
  • पानी-जरूरत के मुताबिक
  • ऑप्शनल-शिमला मिर्च, गाजर समेत कोई अन्य हरी सब्जी
  • आप इसमें धनिया पत्ती, काली मिर्च और काला नमक भी स्वादानुसार डाल सकते हैं

और पढ़िए घर में कैसे बनाएं गुड़-मूंगफली की लजीज गजक? जानिए आसान तरीका

---विज्ञापन---

गूंथ के कुछ देर छोड़ दें आटा

सबसे पहले आटे, बची हुई दाल, धनिया पत्ती एक बर्तन में अच्छे से मिला लें। आटा मलते हुए पानी-समय-समय पर बेहद कम डालें। इसके अलावा बारीक प्याज, हरी सब्जी, काला नमक या मिर्च अगर आप डालना चाहते हैं तो आटे में ही मिला लें। जब आटा पूरी तरह गूंथ जाए तो उसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे आटा मुलायम हो जाएगा और पराठा बेहद स्वाद बनेगा। फिर आटे की पहले छोटी-छोटी लोई बना लें। फिर चकले पर इसे बेलने के बाद नॉन स्टिक या सामान्य तवे पर सेक लें। घी या तेल जरूरत अनुसार लगाए। आप इसे अचार, दही, तरी वाली किसी भी सब्जी के साथ खा सकते हैं।

और पढ़िए हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 22, 2022 02:17 PM
End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola