Cabbage Paratha Recipe In Hindi: पत्ता गोभी एक बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी है जोकि फाइबर और मिनरल्स जैसे कैल्शियम और पोटेशियम जैसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट का भंडार होती है। पत्ता गोभी की मदद से आमतौर पर घरों में सब्जी, सलाद या फिर चाइनीज फूड्स में डालकर बनाया जाता है जोकि लोगों को खूब पसंद आते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने पत्ता गोभी Cabbage का पराठा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पत्ता गोभी का पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये पराठा टेस्टी होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। इसको आप हेल्दी नाश्ते में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पत्तागोभी पराठा (Cabbage Paratha Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – क्या कभी खाई है रसगुल्ले से बनी खट्टी-मीठी सब्जी? नहीं! तो इस रेसिपी की मदद से आज ही करें ट्राई
पत्तागोभी पराठा बनाने की सामग्री-
- 1 कप पत्तागोभी कटी
- 1 कप गेहूं आटा
- 1/4 कप देसी घी
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया कटा
- 1 हरी मिर्च
- 1/2 टी स्पून जीरा
- 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – घर पर नहीं बन पाता कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक? तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
पत्तागोभी पराठा बनाने की रेसिपी- (Cabbage Paratha Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पत्तागोभी को अच्छी तरह से धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में कटी गोभी और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप इसको करीब 10-15 मिनट तक ढककर अलग रख दें।
- फिर आप तय समय के बाद गोभी का एक्स्ट्रा पानी को निचोड़ेंकर अलग कर दें।
- इसके बाद आप पत्तागोभी में आटा डालें और मिला लें।
- फिर आप इस मिक्चर में जीरा, लाल मिर्च पाउडर, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और दही डालें।
- इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- फिर आप एक नॉनस्टिक पैन/तवा को मीडियम आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप गुंथे आटे की लौईयां बनाकर पराठा बेल लें।
- फिर आप तवे को थोड़ा सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप इस पर बेला पराठा डोलें और दोनों तरफ से तेल लगाएं
- फिर आप इसको सुनहरा होने तक अच्छी तरह से सेंक लें।
- अब आपका स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर पत्तागोभी पराठा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको दही, अचार, चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
9 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
10 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
11 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
13 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
14 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
17 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
18 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines