Cafe Style Chocolate Milk Shake Recipe: घर पर नहीं बन पाता कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक? तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स

कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक
विज्ञापन

Cafe Style Chocolate Milk Shake In Hindi: अगर आप चॉकलेट लवर हैं तो आज तक आपने चॉकलेट की मदद से बनी कई तरह की डिशेज जैसे- कुकीज, केक, स्मूदी या बार आदि खूब खाई होंगी।

ऐसे में आज हम आपके लिए कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। चॉकलेट खाने के शौकीन आपको दुनिया भर में कहीं भी खूब देखने के मिल जाएंगे। बच्चे तो खसकर चॉकलेट खाने की आए दिन जिद करते ही रहते हैं।

विज्ञापन

ऐसे में आप उनको केवल 10 मिनट में बनाकर चॉकलेट मिल्क शेक दें सकते हैं। ये टेस्टी होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। चॉकलेट आपके शरीर को एनर्जी से भरपूर रखता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपका मूड भी खुशनुमा बना रहता है, तो चलिए जानते हैं कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक (Cafe Style Chocolate Milkshake Recipe) बनाने की रेसिपी-

कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की सामग्री-

  • 2 कप दूध
  • 1 टी स्पून कोको पाउडर
  • 3 स्कूप चॉकलेट आइसक्रीम
  • 1/2 टी स्पून वनीला एसेंस
  • जरुरत के मुताबिक चॉकलेट पाउडर/सिरप
  • जरुरत के मुताबिक ड्रिंकिंग चॉकलेट
  • 5-6 आइस क्यूब्स
  • स्वादानुसार चीनी

अभी पढ़ें – कोरियन महिलाओं जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फेस पर ऐसे लगाएं राइज वॉटर 

विज्ञापन

कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की रेसिपी- (Cafe Style Chocolate Milkshake Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में एक कप दूध डालकर गर्म करें।
  • फिर आप गर्म दूध में सामान्य टेंपरेचर का 1 कप दूध डालें और मिलाएं।
  • इसके बाद आप दूध के इस मिक्चर को मिक्चर जार में डाल दें।
  • इसके साथ ही आप मिक्सी में कोको पाउडर, ड्रिंकिंग चॉकलेट, चीनी और आइस क्यूब्स डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिलाकर पीसकर शेक बना लें।
  • इसके बाद आप एक गिलास में चॉकलेट सिरप लगाएं और करीब 30 मिनट तक फ्रिज में रख दें।
  • फिर आप गिलास में तैयार चॉकलेट मिल्क शेक डाल दें।
  • इसके बाद आप शेक के ऊपर स्कूप की सहायता से आइसक्रीम डालें।
  • फिर आप इसको चॉकलेट के टुकड़ों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ