दिमाग को तेज बना देंगी ये 5 एक्सरसाइज, सामान रखकर भूलेंगे नहीं

Brain Excercise: अगर आप भी भूलने की आदत से परेशान हैं तो कुछ ब्रेन एक्सरसाइज जैसे मेडिटेशन, योगा, डांस करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इससे आपकी मेमोरी पावर भी तेज होती है।

Brain excercise

Brain excercise

विज्ञापन

Brain Excercise: आजकल की व्यस्त जिंदगी में लोगों का दिमाग ऑफिस से लेकर घर तक बंट गया है। ऐसे में उन्हें चीजें याद करने में काफी दिक्कत होती है। पहले से ये दिक्कत सिर्फ बुजुर्गों में देखी जाती थी लेकिन आजकल ये बच्चों और युवा में भी काफी आम हो गई है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ब्रेन एक्सरसाइज जिन्हें करने के बाद आपकी मेमोरी तेज हो जाएगी और आपको चीजें याद रखने में दिक्कत भी नहीं होगी।

पढ़ना और नोट्स बनाना

Advertisment

फोन आने के बाद से लोगों ने पढ़ना काफी हद तक कम कर दिया है। पढ़ने और लिखने से न केवल दिमाग तेज होता है बल्कि फोकस भी बढ़ता है। साथ ही ये आपके सोचने और समझने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

मेडिटेशन करना

विज्ञापन

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा दिमाग दस जगह घूमता है। ऐसे में एक जगह पर ध्यान लगाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है लेकिन अगर आप हर रोज मेडिटेशन करेंगे तो इससे आपके दिमाग को शांति मिलेगी, आप एक जगह पर अच्छे से ध्यान लगा पाएंगे और आपका दिमाग भी तेज होगा।

Meditation enhance brain

विज्ञापन

ब्रेन गेम्स खेलें

ब्रेन हेल्थ बेहतर करने के लिए आप कुछ गेम्स जैसे चेस, पजल, सुडोकू भी खेल सकते हैं। इससे आपका दिमाग भी चलता रहेगा, आप बोर भी नहीं होंगे और साथ ही आपकी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

फिजिकल एक्टिविटीज करें

रिपोर्टस कहती हैं कि हर रोज फिजिकल एक्टिविटी जैसे योगा करना, खेलना आदि से भी आपका दिमाग तेज होता है। कुछ समय अपने आपको मोबाइल से दूर रखकर सुबह-शाम घूमने जाएं।

विज्ञापन

physical excercise boost brain

डांस या गाना गाएं

विज्ञापन

डांस या गाना गाने से भी आपका दिमाग बूस्ट होता है, आपको खुशी मिलती है,आपका मूड अच्छा रहता है और आपकी मेंटल हेल्थ भी बेहतर होती है। जिसका सीधा असर आपके दिमाग पर होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ