Blackhead Removal Tips: इन 3 उपाय से रातोंरात गायब होंगे जिद्दी ब्‍लैकहेड्स, स्किन करेगी जबरदस्त ग्लो

Blackhead Removal Tips

Blackhead Removal Tips

Home Remedies: चेहरे के ब्लैक हेड्स कैसे हटाएं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। अब सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर ये ब्लैक हेड्स होते हैं क्या? दरअसल, जब चेहरे पर डेड सेल्स के नीचे ऑयल जमा होता है तो स्किन छोटे-छोटे दानों के रूप में उभरने लगती है, जो हवा के संपर्क में आकर ऑक्सीडाइज होने से काली पड़ जाती है। इसे ब्लैक हेड्स कहा जाता है।

चेहरे पर क्यों होते हैं ब्लैक हेड्स

चेहरे पर ब्लैक हेड्स होने के पीछे बड़ी वजह है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब स्किन पोर्स (Skin Pores) डेड स्किन, ऑयल और बैक्‍टीरिया की वजह से बंद हो जाते हैं तब इन पोर्स के अंदर ब्‍लैकहेड्स बनने लगते हैं। इन प्रभावित एरिया में धूल मिट्टी आदि जमा होने से समस्या और बढ़ जाती है, जिन्हें बाद में हटाना मुश्किल होता है।

ऐसे हटाएं चेहरे के ब्लैक हेड्स

आपके चेहरे पर ज्यादातर ब्लैकहेड्स नाक के पास होते हैं, जिन्हें हटाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि ये जड़ से स्किन से जुड़े होते हैं और आसानी से निकलने का नाम नहीं लेते। हम आपके लिए 3 ऐसे उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप ब्लैक हेड्स हाटकर एक ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

पहला उपाय- अंडा से हटाएं ब्‍लैक हेड्स

सबसे पहले एक कटोरी में अंडे का सफेद भाग लें। फिर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। फिर इस मिश्रण को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएकर सूखने दें। फिर हल्के गर्म पानी से धो लें। आप इसे सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूसरा उपाय- हॉट स्‍टीम से हटाएं ब्लैक हेड्स

ब्लैक हेड्स हटाने के लिए हॉट स्‍टीम की मदद ले सकते हैं। गर्म भाप से स्किन के पोर्स को खुलेंगे। ये भाप सीबम तक पहुंचकर उन्‍हें क्‍लीन करेंगी। स्टीम लेने के बाद आप स्‍क्रब की मदद से आप ब्‍लैक और वाइट हेड्स को आसानी से साफ कर सकते हैं।

तीसरा उपाय- हल्दी से हटाएं ब्लैकहेड्स

हल्दी की मदद से भी ब्लैकहेड्स हटा सकते हैं। ये एंटीओक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने में हेल्पफुल होती है। हल्दी में जरूरत के अनुसार नारियल का तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें, फिर इस पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में इसे 2 से 3 बार लगाया जा सकता है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ