---विज्ञापन---

Periods Physical Relationship: क्या पीरियड्स के दौरान बना सकते हैं संबंध?

Periods Sex: पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं। उनमें से एक ये है कि क्या इस दौरान संबंध बनाना सही है या नहीं? आइए एक्सपर्ट से इस बारे में जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Periods Physical Relationship:पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल आते हैं जैसे क्या पीरियड्स में संबंध बनाया जा सकता है? कई लोगों का तो ये भी मानना है कि पीरियड्स में सेक्स करना सेफ नहीं होता है, लेकिन क्या ये सच है? आइए जानते हैं।

ओनली माय हेल्थ से बात करते हुए स्त्री रोग की विशेषज्ञ डॉ. अंकिता चंदना ने बताया कि पीरियड्स के दौरान आप अपने पार्टनर के साथ संबंध बना सकते हैं। ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है क्योंकि इस दौरान कुछ महिलाओं को संबंध बनाना अच्छा लगता है तो कुछ महिलाओं को नहीं।

---खबर नीचे जारी है---

पीरियड्स क्रैम्प से राहत

पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से आपको मासिक धर्म में होने वाले दर्द और ऐठन से राहत मिलती है क्योंकि जब आप संबंध बनाते हैं तो आपको ऑर्गेज्म महसूस होता है। जिससे शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। ये दर्द कम करने वाला हार्मोन है जो आपको पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत दिलाता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- कोरोना के बाद नया वायरस, बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा; अब तक 400 की मौत

पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने के नुकसान

वैसे तो पीरियड्स में आप यौन संबंध बना सकते हैं लेकिन इस समय संक्रमण होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। पीरियड्स के दौरान सर्विक्स खुल जाता है जिस वजह से वायरस और बैक्टीरिया आसानी से शरीर में प्रवेश कर लेते हैं। ऐसे में सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STI)होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। इसलिए ध्यान रहे कि पीरियड्स में संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल जरूर करें।

---खबर नीचे जारी है---

सेक्स ड्राइव में बदलाव

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं में संबंध बनाने की उत्तेजना बढ़ जाती है वहीं कुछ में नहीं। ये पूरी तरह से उनके शरीर में मौजूद हार्मोन की वजह से होता है। इस दौरान महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल बदलता रहता है जिसके कारण सैक्स ड्राइव में बदल सकती है।

ये भी पढ़ें- शरीर में दिखने वाले ये लक्ष्ण देते हैं कैंसर का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

First published on: Jul 26, 2024 06:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola