Friendship Day: यारों की यारी रहेगी सदाबहार! 5 तरीकों से दोस्तों को ऐसे करवाएं स्पेशल फील

Friendship Day: दोस्त एक ऐसा व्यक्ति होता है जिससे हम अपनी हर बात शेयर करते हैं। अगर आपके पास भी कोई अच्छा और सच्चा दोस्त है तो उसे इस फ्रेंडशिप डे स्पेशल फील करवाना न भूलें। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने दोस्त को कैसे खास महसूस करवा सकते हैं।

friendship day

friendship day

Friendship Day: दोस्ती का रिश्ता बहुत अनमोल होता है। परिवार के बाद अगर कोई जीवनभर आपका साथ देता है तो वो एक दोस्त होता है, लेकिन आज के समय में एक अच्छा दोस्त मिलना बहुत मुश्किल है। ऐसे में अगर आपके पास कोई अच्छा दोस्त है जो सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है तो उसे स्पेशल फील करवाना बिल्कुल न भूलें। अगर आप उन्हें हर रोज खास नहीं महसूस करवा सकते हैं तो कम से कम आप उन्हें फ्रेंडशिप डे के दिन खास महसूस करवाएं, तो आइए जानते हैं कि इस फ्रेंडशिप डे आप अपने दोस्तों को कैसे स्पेशल फील करवा सकते हैं।

विज्ञापन

गिफ्ट दें

आप अपने दोस्तों को गिफ्ट देकर भी उन्हें खास महसूस करवा सकते हैं। आप उन्हें कस्टमाइज्ड ट-शर्ट, कार्ड, मेमोरी स्क्रैपबुक गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें फ्रेंडशिप बैंड भी दे सकते हैं।

विज्ञापन

friendship day gift idea

विज्ञापन

सरप्राइज

अगर आप भी अपने दोस्त को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो आप उनके लिए कुछ सरप्राइज प्लान करें जैसे आप उनकों उनकी पसंदीदा जगह पर ले जाएं  या वो चीजें करें जो उन्हें पसंद हो।

पार्टी प्लान करें

अपने दोस्त के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए आप उनके लिए पार्टी भी ऑर्गनाइज कर सकते हैं। इसमें सभी वो चीजें करें जो उन्हें पसंद हो जैसे उनका फेवरेट खाना ऑर्डर करें, उनकी फेवरेट चॉकलेट दें ताकी उन्हें खास महसूस हो सकें।

विज्ञापन

friendship day party

खुद से लिखा लैटर दें

पहले से लोग जब किसी को खास फील करवाना होता था तो उन्हें खुद से लिखा हुआ लैटर देते थे। ऐसे ही आप भी फ्रेंडशिप डे में अपने दोस्त को खुद से लिखा हुआ लैटर दे सकते हैं।

विज्ञापन

गेट टुगेदर

आजकल सब अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें दोस्त-परिवार से मिलने का समय ही नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्तों के लिए एक गेट टुगेदर प्लान कर सकते हैं। इससे आप इस दिन फुल ऑन एन्जॉय कर पाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ