कहीं आपकी आंतें तो नहीं हो गई हैं कमजोर, इन 5 संकेतों से पहचाने

Poor gut health symptoms: शरीर के स्वस्थ्य रहने के लिए आंतों का स्वस्थ्य होना जरूरी है लेकिन खराब लाइफस्टाइल के कारण कई बार आंतें कमजोर हो जाती है पर हमें पता नहीं चल पाता है। आइए बताते हैं कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जो ये बताते हैं कि आपकी आंतें स्वस्थ्य नहीं हैं।

poor gut health

poor gut health

Poor gut health symptoms: हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने में हमारा पाचन तंत्र एक अहम भूमिका निभाता है। पाचन तंत्र में मुंह, पेट, इसोफेगस, छोटी और बड़ी आंतें शामिल हैं। अगर हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ्य नहीं रहेगा तो हमारी आंतों पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। कई बार तो ऐसा होता है कि हमारी आंतों में दिक्कत हो रही होती है लेकिन हमें पता ही नहीं चल पाता। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर हम पता कैसे करें कि हमारी आंतें स्वस्थ्य है या नहीं। आइए जानते हैं उन 5 संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपकी आंतें स्वस्थ्य नहीं हैं।

विज्ञापन

पाचन में दिक्कत

अगर आपको भी पाचन में दिक्कत होती है या आपको अक्सर गैस, पेटदर्द और कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं तो समझ जाइए कि आपकी आंतें स्वस्थ्य नहीं हैं।

विज्ञापन

वेट लॉस और वेट गेन

अगर आपका भी वजन तेजी से बड़ या कम हो रहा है तो ये खराब आंतों का प्रतीक है। जब आंतें सही से काम नहीं करती हैं तो शरीर पोषक तत्वों को अच्छे से ऐब्जॉर्ब नहीं कर पाता है जिसके कारण फेट जमा होने लगता है।

विज्ञापन

तनाव और मूड स्विंग

तनाव, मूड स्विंग का भी सीधा संपर्क आंतों से है। जब आपकी आंतें स्वस्थ्य नहीं होती हैं तो आपका दिमाग भी सही तरह से काम नहीं करता है जिसकी वजह से आपको डिप्रेशन होने लगता है।

थकान और नींद न आना

अगर आपकी आंतें स्वस्थ्य नहीं होंगी तो आपको नींद नहीं आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आतें सेरोटोनिन हार्मोन का उत्पादन करता है जो आपको नींद लाने में मदद करता है लेकिन आंतों के खराब होने की वजह से इसका उत्पादन कम हो जाता है।

विज्ञापन

शरीर में दर्द होना

अगर आपको भी घुटनों, मांसपेशियों में दर्द हो रहा है तो ये भी यही दर्शाता है कि आपकी आंतें स्वस्थ्य नहीं हैं। कई बार तो खराब आंतों के कारण शरीर का दर्द काफी बढ़ जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ