Bajre Ki Roti: बाजरे की रोटी सर्दियों में खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। लेकिन अकसर हम इसे बनाने में छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं जिससे या तो यह कच्ची रह जाती है या फिर सही से नहीं बनती। आज हम आपको बाजरे की रोटी बनाने का ऐसा आसान तरीका बताएंगे जिससे आप बिना चकला बेलन इसे बना लेंगे। पहले जानिए इसे बनाने के लिए आपकी रसोई में क्या होना चाहिए।
जो सामग्री चाहिए
- बाजारा 1 कप
- पानी करीब-करीब 1 कप
- नमक 1/4 चम्मच
10 मिनट तक आटा गूंथना है
पहले सादे पानी में नमक डालकर उसे अलग रख दें। फिर एक बड़े बाउल या बर्तन में आटे को लिजिए। आटे में धीरे-धीरे पानी डालें और उसे गूंथे। आपको बता दें कि बाजरे की इस रोटी में आटे को हम जितना गूंथेंगे रोटी उतनी ही मुलायम और स्वाद बनेगी। इसलिए रोटी के आटे को तैयार करते हुए उसे अच्छे से गूंथ लें। पानी की मात्रा बराबर इतनी रखें की आटा अधिक पतला या टाइट दोनों ही न हो। आटे को जितना अधिक गूंथेंगे वह उतना ही अधिक मुलायम होगा। आटा गूंथने में करीब 10 मिनट का समय लगेगा।
ये भी पढ़ें – Bathua Paratha Recipe: बथुआ के पराठे बनाते हुए न करें यह दो गलती, जानें आसान रेसिपी
चकला बेलन का प्रयोग नहीं
बाजरे की रोटी बनाने के लिए हमें केवल तवा चाहिए। अगर यह तवा मिट्टी का है तो ओर भी अच्छा। इसके अलावा हम घरों में होने वाला सामान्य तवा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आटे की मोटी से लोई लें। बाजारे की रोटी की लोई थोड़ी अधिक मोटी होती है। फिर हथेली पर पानी या तेल लगाकर अपनी दोनों हथेलियों से लोई को रोटी का आकार दें। जिसे ऐसा करने दिक्कत हो वह लोग चकला बेलन का प्रयोग कर सकते हैं। यहां हम आपको बता दें कि अगर आप चकला बेलन का प्रयोग कर रहे हैं तो एक साफ पन्नी का प्रयोग करें। आटे की लोई को पन्नी के बीच में रखकर उसे बेल लें। इससे आपकी रोटी चिपकेगी नहीं। रोटी तैयार हो कर तो उसे तवे पर डाल दें। फिर रोटी को दोनों तरफ से बारी-बारी से अच्छे से सेक लें। रोटी को किसी भी सब्जी या चटनी के साथ खा सकते हैं। अगर रोटी के साथ देशी घी या मक्खन खाया जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
नोट: रोटी केवल धीरे से मध्यम गैस पर दोनों तरफ से अच्छे से सेकनी है
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
55 mins agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
5 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
8 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
21 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines