हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PAK vs NZ: परफेक्ट आउट-स्विंगर, नसीम शाह की गेंद को नहीं पढ़ पाए विलियम्सन, देखें वीडियो

विज्ञापन

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की शुरुआत जोरदार अंदाज में हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम (71) और डेवोन कॉनवे (122) ने शतकीय साझेदारी की। नसीम के शाह ने ओपनिंग स्टैंड तोड़ा और लेथम को LBW किया।

नसीम शाह की परफेक्ट आउट-स्विंगर

इसके के बाद पिछले मैच में दोहरा लगा चुके केन विलियमसन क्रिज पर आए। वो अच्छा दिख रहे थे और एक और बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे। नसीम शाह ने एक बेहतरीन आउटस्विंगर से विलियमसन को चलता किया। युवा खिलाड़ी ने बेहतरीन आउट-स्विंगर फेंकी, जो विलियमसन को ऑफ स्टंप के बाहर घसीट ले गई। न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान ने अपने शॉट को चेक किया, लेकिन तब तक वह गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर निकाल चुकी जिसे स्टंप के पीछे लपका गया।

सोमवार को स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 309/6 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने पर टॉम ब्लंडेल 30 और ईश सोढी 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। 2 टेस्ट की सीरीज 0-0 से ड्रॉ है।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान– अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद

न्यूजीलैंड– टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola