---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत करेगा भारत, जंग के बीच रूस से बड़ी डील संभव

मिडिल ईस्ट में यूएस इजरायल और ईरान में जंग की आग के बीच भारत अपनी हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है. रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की नई डील जल्द ही फाइनल हो सकती है, जिसमें पांच नए स्क्वाड्रन खरीदने का प्रस्ताव आगे बढ़ रहा है.

---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के चलते तीसरे वर्ल्ड वार की अटकलों को देखते हुए भारत ने अपने एयर डिफेंस को अपग्रेड करने का बड़ा फैसला लिया है. भारत जल्द ही रूस के साथ S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी और नई यूनिट्स को लेकर बड़ी डील फाइनल करने जा रहा है. रूस के साथ चल रहे रक्षा सौदों में यह सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है. इसे भारतीय वायुसेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एक गेम-चेंजर माना जा रहा है, जिसका लक्ष्य सीमाओं पर दुश्मन के किसी भी हवाई हमले को हवा में ही ध्वस्त करना है.

रक्षा खरीद बोर्ड ने सोमवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब यह मामला कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी के पास जाएगा, जहां भी इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार, पांचों नए सिस्टम सीधे खरीदे जाएंगे. रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल की जिम्मेदारी भारतीय निजी कंपनियों को सौंपी जा सकती है.

---विज्ञापन---

S-400 की 3 सबसे बड़ी ताकतें

  • S-400 को भारत में सुदर्शन चक्र के नाम से भी जाना जाता है. दुनिया के सबसे बेहतरीन एयर डिफेंस सिस्टम्स में शुमार S-400 को ‘मिसाइलों का काल’ कहा जाता है.
  • S-400 दुनिया के सबसे उन्नत लॉन्ग-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम में से एक है, जो 400 किमी तक दुश्मन के लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और हवाई चेतावनी विमानों को ट्रैक व नष्ट कर सकता है.
  • S-400 एक बार में 36 लक्ष्यों पर निशाना साधने में सक्षम है, जिससे दुश्मन के लिए भारत की सीमा में घुसना नामुमकिन हो जाएगा.

S-400 पर ही भरोसा क्यों?

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 ने पाकिस्तानी वायु सेना को इंडस नदी के पूर्व में उड़ान भरने से रोक दिया. कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, जासूसी विमान और इलेक्ट्रॉनिक खुफिया प्लेटफॉर्म को इंटरसेप्ट कर मार गिराया गया. 10 मई को भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल हमले ने पाकिस्तान के चकलाला एयरबेस और रावलपिंडी के उत्तरी कमांड सेंटर को तबाह कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने शांति की गुहार लगाई. S-400 ने इस ऑपरेशन में भारत की हवाई सुरक्षा का मजबूत कवच साबित किया.

अभी कितने S-400 हैं भारत के पास?

फिलहाल भारत के पास 3 S-400 स्क्वाड्रन तैनात हैं. इस साल के अंत तक मूल 2018 डील के बाकी 2 स्क्वाड्रन भी जुड़ सकते हैं. नई डील से कुल 10 स्क्वाड्रन तक पहुंच जाएगा, जो पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर मजबूत रक्षा प्रदान करेगा. S-400 की नई यूनिट्स आने से लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक भारत की स्थिति और मजबूत हो जाएगी.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 04, 2026 10:48 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola