Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व मंत्री अरुप विश्वास के भाई, TMC नेता स्वरूप विश्वास गिरफ्तार
पूर्व क्रीड़ा मंत्री अरूप विश्वास के भाई, TMC नेता स्वरूप विश्वास गिरफ्तार, तोलाबाजी का आरोप; अलीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.
पांच देशरत्न मार्ग अब मुख्यमंत्री आवास परिसर का हिस्सा नहीं, सरकार ने जारी किया आदेश
बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तहत राज्य सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि पांच देशरत्न मार्ग स्थित आवास अब मुख्यमंत्री के सरकारी आवास परिसर के साथ अटैच नहीं रहेगा. इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक लेटर जारी कर दिया गया है.
सरकारी आदेश के अनुसार, पांच देशरत्न मार्ग की स्थिति और उपयोग को लेकर नया निर्णय लिया गया है. सरकार के इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. माना जा रहा है कि इस फैसले का असर राज्य की राजनीतिक गतिविधियों और आवास आवंटन व्यवस्था पर भी पड़ सकता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित होटल में आग
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में आग की घटना में 21 लोगों की मौत के बाद अब राजधानी के एक और होटल में आग की घटना सामने आई है. सफदरजंग एन्क्लेव स्थित एक होटल के बेसमेंट में आग की खबर मिली है. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं.
चंडीगढ़ में कारोबारी पर फायरिंग
चंडीगढ़ में कई नाइट कल्ब के मालिक रत्न लबाना कारोबारी पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा, रोहित गोदारा के करीबी वीरेंद्र चरण करनी सेना के अध्यक्ष की हत्या में शामिल गैंगस्टर ने ऑडियो नोट भी भेजकर जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.
दावा किया गया है कि फायरिंग एक कथित कारोबारी विवाद और जमीन से जुड़े मामले को लेकर करवाई गई. पोस्ट में कई लोगों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जो भी उनके विरोधियों को आर्थिक या अन्य प्रकार का समर्थन करेगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि संबंधित व्यक्ति के चंडीगढ़ में कई डांस क्लब हैं और वह उनके विरोधियों से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा कई अन्य लोगों और गैंग के नामों का भी उल्लेख किया गया है. साथ ही वीरेंद्र चरण ने ऑडियो नोट भेजकर भी इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: के अन्नामलाई के ट्वीट ने बढ़ाया सस्पेंस
भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने ट्वीट किया, 'कल दोपहर 12 बजे, मैं सोशल मीडिया पर आप सभी के साथ बातचीत करने, अपने विचार साझा करने और खुलकर दिल से दिल की बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रविरोधी टिप्पणी मामला: ममता बनर्जी के खिलाफ वकील ने दर्ज कराई FIR
राष्ट्रविरोधी टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाना में वकील ने दर्ज कराई FIR
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी की बड़ी घोषणा, कई योजनाओं का ऐलन
-राज्य में 44 नई जेट्टी बनेंगी
-केंद्र सरकार के वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ा राज्य
-दुर्गापूजा के पहले बाबूघाट, अहिरिटोला, बागबाजार, रामकृष्ण घाट, मालदा घाट सहित 6 घाटों का होगा सौंदर्यीकरण
-गंगासागर मेला को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का प्लान
-कपिलमुनि आश्रम के समीप बीच का आधुनिकीकरण
-गुजरात, ओडिशा की तरह राज्य में बनेंगे माइनर पोर्ट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूमि अधिग्रहण मुआवजा धोखाधड़ी- प्रकाश गांधी गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर निवासी जय प्रकाश गांधी को भारतमाला राजमार्ग भूमि अधिग्रहण मुआवजा धोखाधड़ी मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है. गांधी को 3 जून को गिरफ्तार किया गया और रायपुर स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जिसने ईडी को आरोपी की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'स्पीकर का निर्णय अंतिम है', TMC फूट मामले पर बोले मंत्री तापस रॉय
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मंत्री तापस रॉय ने कहा, "स्पीकर का निर्णय अंतिम है; आप उसे चुनौती नहीं दे सकते. जो हालात हुए हैं, अगर 58 विधायकों ने हस्ताक्षर किए हैं... तो स्पीकर निर्णय ले सकते हैं और स्पीकर का निर्णय अंतिम होता है... TMC टूट जाएगी... सबको पता था कि TMC की हार होगी, यह हार जरूरी थी. जब ममता बनर्जी दूसरों की पार्टी को तोड़ रही थी, तब उन्हें सोचना चाहिए था."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 15 मरीज अभी भी मैक्स हॉस्पिटल में हैं भर्ती
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मालवीय नगर आग की घटना: मैक्स हॉस्पिटल, साकेत कॉम्प्लेक्स में इस समय कुल 15 मरीज़ भर्ती हैं। इनमें से 13 मरीज़ विदेशी हैं। फ़िलहाल, 6 मरीज़ वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वेंटिलेटर पर मौजूद सभी मरीज़ों की हालत में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और वे स्थिर हैं। ICU और वार्ड में कुल 9 मरीज़ भर्ती हैं। भर्ती सभी मरीज़ों की कुल मिलाकर हालत स्थिर है। इनमें से एक मरीज़ को आज डिस्चार्ज करने की योजना है। इस समय, कोई भी मरीज़ बहुत ज़्यादा गंभीर हालत में नहीं है। हालाँकि, मरीज़ों में चोटों की प्रकृति और गंभीरता अलग-अलग है, खासकर एक ऐसे मरीज़ के मामले में जिसकी कल रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी और जिस पर लगातार कड़ी नज़र रखी जा रही है। अस्पताल भर्ती सभी मरीज़ों को पूरी देखभाल और नियमित निगरानी देना जारी रखे हुए है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ ममता की पार्टी का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है, तो वहीं अब ममता के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज हो गई है.
यह शिकायत 2 जून को कोलकाता में रानी राशमोनी रोड पर एक विरोध सभा के दौरान बनर्जी की टिप्पणियों से संबंधित है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेशी नागरिक उस्मान हादी की हत्या का जिक्र किया था और कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह को इसमें फंसाने वाले बयान दिए थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली अग्निकांडः होटल की फिर जांच करेगी FSL की टीम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल की फॉरेंसिक जांच के लिए FSL के एक्सपर्ट की टीम आज एक बार फिर आएगी. कल FSL की टीम केवल एक ही फ्लोर पर जांच कर पाई थी. अग्निकांड में मरने वाले लोगों में वो लोग शामिल थे जो होटल के तीसरे फ्लोर और बेसमेंट में मौजूद थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मालवीय नगर अग्निकांडः पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुआवजा राशि का ऐलान कर या है. हादसे में मारे गए मृतक के निकटतम परिजन को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी, और जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें मदद के रूप में 5 लाख रुपये मिलेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरलम में मानसून की एंट्री
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार केरलम में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 जून को मानसून केरलम पहुंच गया. अमूमन मानसून 1 जून को केरलम पहुंचता है, लेकिन इस बार यह 3 दिन की देरी से आया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत पर खेलते समय करंट लगने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागपुर में एक दर्दनाक हादसे में घर की छत पर खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है. इस मामले में यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शहजाद अपने मामा के घर की छत पर खेलने गया था. खेलते समय अचानक उसका संपर्क बिजली के तार से हो गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा.
परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस हृदयविदारक घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है. स्थानीय लोग और परिजन बच्चे की असामयिक मौत से बेहद दुखी हैं. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर डॉक्टर महिला से 4.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत्रपति संभाजीनगर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. शेयर बाजार में निवेश पर कम समय में दोगुना-तिगुना रिटर्न देने का लालच देकर एक डॉक्टर महिला से 4 करोड़ 52 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. यह पूरी वारदात महज 15 दिनों के भीतर अंजाम दी गई.
पुलिस के अनुसार, गारखेडा क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय डॉक्टर महिला को व्हाट्सऐप पर संचालित "Z99: HSBC Group Stock Research Institute" नामक ग्रुप में जोड़ा गया था. ग्रुप के एडमिन और अन्य सदस्यों ने शेयर बाजार में निवेश के जरिए भारी मुनाफा कमाने का दावा किया और महिला का विश्वास जीत लिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृहमंत्री अमित शाह आज पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के दौरे पर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज मिजोरम-म्यांमार सीमा पर स्थित चंफाई (Champhai) शहर में 9 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहा है. यह कार्रवाई भारत में म्यांमार से अवैध रूप से लाई जा रही बर्मी सुपारी (सूखी अरेका नट) की तस्करी में शामिल एक संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ की जा रही है.
जांच के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े प्रमुख स्थानीय सहयोगियों के आवासों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी म्यांमार से आने वाली सुपारी की खेपों को तियू (Tiau) नदी के रास्ते अवैध रूप से भारत लाते थे, उन्हें स्थानीय गोदामों में जमा करते थे और फिर फर्जी ई-वे बिल तथा जाली दस्तावेजों के माध्यम से उन्हें स्थानीय स्तर पर खरीदा गया माल बताकर वैध दिखाने का प्रयास करते थे.
इस अवैध तस्करी नेटवर्क के जरिए सैकड़ों करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के माध्यम से उसे व्यवस्थित तरीके से विभिन्न स्तरों पर छिपाया गया.
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने अपने स्थानीय जनजातीय (ट्राइबल) दर्जे का दुरुपयोग करते हुए सीमा शुल्क (कस्टम्स) अधिकारियों के समक्ष "फ्रंट क्लेमेंट" के रूप में काम किया. इसके लिए उन्होंने पुराने और असंबंधित आयात दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जब्त किए गए तस्करी के माल को छुड़ाने की कोशिश की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग का संज्ञान लेते हुए, UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं.
उन्होंने सभी विकास प्राधिकरणों, पुलिस विभागों, PWD और अग्निशमन विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ कई अन्य विभागों को निर्देश दिया है कि "सभी ऊंची इमारतों, दफ्तरों, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जाए और अग्निशमन सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत बनाया जाए। सभी होटलों का विशेष सुरक्षा निरीक्षण किया जाए और एक ऑडिट रिपोर्ट जमा की जाए।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की केदारनाथ यात्रा पूरी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में जारी तीर्थयात्रा से जुड़े नए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,050,670 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी कर ली और बाबा केदार की पूजा-अर्चना की है, जबकि 832,903 तीर्थयात्रियों ने बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः मालवीय नगर अग्निकांड को लेकर कई FIR
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग के बाद इस अग्निकांड को लेकर मालवीय नगर थाने में कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है. बीएनएस की धारा 105, 326(g), 324(5), 125(a), 125(b) और 287 के तहत FIR दर्ज की गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद फरार हो गया था मालिक बजाज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल मालिक लवकेश बजाज से पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी लवकेश बजाज हादसा होते ही मौके से फरार हो गया था. डर की वजह से वह मौके से भाग गया था. अपने घर भी नहीं गया और सड़कों पर घूमता रहा. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने तीन साल पहले अहुलवालिया नाम की एक पार्टी से ये बिल्डिंग ली थी और उसमें होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था.
उसने ये भी बताया कि पहले यहा खादी की शॉप थी. जब ये बिल्डिंग ली थी उस वक्त ये काफी जर्जर थी. पूछताछ में वो दावा कर रहा है कि उसने BNB, यानी बेड एंड ब्रेकफास्ट, टूरिस्ट ,हेल्थ रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी. लेकिन दिल्ली पुलिस उसके इस दावों की जांच करवा रही है. आज करीब 2 बजे के आसपास उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड मांगेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अहिल्यानगर में ATS की बड़ी कार्रवाई, 4 लोग हिरासत में
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में आतंकवाद निरोधक दस्ता ने श्रीरामपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
यह कार्रवाई कथित ISI-पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े संभावित मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में की गई है।
ATS की टीम ने छापेमारी के दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पिछले करीब 10 घंटों से लगातार पूछताछ जारी है तथा उनके संपर्कों, गतिविधियों और संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इन लोगों का किसी आतंकी संगठन, विदेशी हैंडलर या अंडरवर्ल्ड से जुड़े तत्वों के साथ कोई संबंध था या नहीं।
ATS द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की भी जांच किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।
अधिकारियों ने फिलहाल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और पूछताछ से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फ्रांस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे ट्रंप
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर सहयोगियों के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद फ्रांस में आगामी G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की जानकारी दी. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया कि वह व्हाइट हाउस में होने वाले यूएफसी फाइट्स कार्यक्रम के बाद सम्मेलन के लिए रवाना होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मालवीय नगर हादसे में बजाज के पास नहीं था फायर NOC
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूत्रों के अनुसार, आरोपी लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि उसके पास खुद जाकर उस जगह का इंतज़ाम देखने या निगरानी करने का समय नहीं था। बजाज ने दावा किया कि उसने उस जगह के रोज़मर्रा के कामकाज की ज़िम्मेदारी किसी दूसरे व्यक्ति को सौंप दी थी, जो बिलिंग, हिसाब-किताब और पूरे इंतजाम को संभाल रहा था।
उसने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को यह भी बताया कि कमरे का साइज़ बढ़ाने और कुछ बदलाव करने जैसे ढांचागत बदलावों का सुझाव किसी दूसरे व्यक्ति ने दिया था; उस व्यक्ति ने उसे भरोसा दिलाया था कि इस तरह के इंतज़ाम "आम बात" हैं और "दिल्ली में सब कुछ चलता है।"
पूछताछ के दौरान, बजाज ने यह भी माना कि उस जगह के पास फायर NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं था।
आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है; दिल्ली पुलिस उसके दावों की पुष्टि करने और अन्य व्यक्तियों व उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ हेतु उसकी पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जांच एजेंसियों का डर दिखाना खेल बनाः AAP नेता संजय सिंह
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC में जारी राजनीतिक हलचल पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, “बीजेपी का जो काम करने का तरीका है उसमें टूट-फूट पार्टियों को तोड़ना, ED, CBI और जांच एजेंसियों का डर दिखाना देश में खेल बन गया है. इन्होंने शिवसेना तोड़ी, NCP तोड़ी, अरुणाचल, उत्तराखंड में कांग्रेस को तोड़ दिया, गोवा कर्नाटक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस तोड़ी. हमारी AAP पार्टी को भी इन्होंने तोड़ा. सभी पार्टियों को तोड़-तोड़ कर ये देश में राज करना चाहते हैं. इसका समाधान जनता के पास है. जनता इनको मौके पर जवाब दे. तभी इसका समाधान है.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार: मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग के कारण कई लोगों की जान चली गई। घटनास्थल पर तुरंत पहुंची दमकल की टीमों ने आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया है। अब तक मिली रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है: सुब्रत कुमार सेन, जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश के मौसम में अगले एक सप्ताह के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश की दहलीज पर है, वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की गतिविधियां तेज रहेंगी.
दिल्ली-एनसीआर से हटेंगे दो लाख पुराने ट्रक-बस
केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में दो लाख से अधिक पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए लगभग 9,585 करोड़ रुपये की नई योजना को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में हुए इस फैसले का मकसद वायु प्रदूषण कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है. योजना के तहत दिल्ली-एनसीआर में पंजीकृत बीएस-4 या उससे पुराने उत्सर्जन मानकों वाले ट्रक और बसों के मालिकों को बीएस-6 या उससे अधिक उन्नत मानकों वाले वाहन या इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा.
UN सुरक्षा परिषद से जर्मनी बाहर
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला. पुर्तगाल और ऑस्ट्रिया ने कड़े मुकाबले में जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीटों पर कब्जा जमा लिया. वहीं मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान ने भी इतिहास रचते हुए पहली बार सुरक्षा परिषद में जगह बनाई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में हुए गुप्त मतदान के बाद घोषित नतीजों ने कई देशों को चौंका दिया. यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल जर्मनी इस चुनाव में पर्याप्त समर्थन जुटाने में असफल रहा.
भारत दौरे पर पहुंचीं ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर
ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गई हैं. उनका यह दौरा भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनका स्वागत करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह यात्रा भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी. दोनों देशों के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
13 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
14 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
14 hrs agoमकान मालिक नहीं दे रहा सिक्योरिटी डिपॉजिट? कहां करें शिकायत? जानें
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
17 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
18 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
18 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines