Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

नॉलेज

सेब से लेकर केले तक ये 7 फल असल में हैं विदेशी, चौथे फल का नाम चौंका देगा

Fruits: हम जो फल रोज खाते हैं, उनमें से कई विदेशी हैं, यानी ये सबसे पहले हमारे देश में नहीं उगाए गए थे। सेब से लेकर केले तक, ये स्वादिष्ट फल असल में विदेश से आए हैं और अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। चौथे फल का नाम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

Author
Edited By : Ashutosh Ojha Updated: Nov 11, 2024 16:48
Fruits
Fruits

Fruits: क्या आपको पता है कि आप जो रोजाना फल खाते हैं, वो असल में भारत के नहीं हैं? जी हां, आपने सही सुना। हमारे देश में मिलने वाले कई फल विदेशों से आए हैं। ये फल आजकल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इनका असली घर कहां है? आइए जानते हैं उन 7 फलों के बारे में जो हमें विदेशों से मिले हैं और जिनमें से चौथे फल आपको हैरान कर देगा।

Lychee

---विज्ञापन---

लीची (Lychee)

लीची का इतिहास बहुत पुराना है और यह केवल चीन और अन्य कुछ एशियाई देशों में ही उगता था। लेकिन 18वीं शताब्दी में यह फल भारत आया, जहां इसे बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में उगाया जाने लगा। आज यह फल गर्मियों में भारतीय बाजारों में आसानी से मिल जाता है।

Apple

---विज्ञापन---

सेब (Apple)

सेब भी भारत का मूल फल नहीं है। इसका उत्पत्ति कजाकिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र में हुई थी। 19वीं शताब्दी के दौरान ब्रिटिश शासकों ने सेब के पौधे हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगाए थे। पहले तो ये फल स्थानीय लोगों के लिए अनजाना था, लेकिन धीरे-धीरे यह फल भारतीय उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय हो गया और अब भारत में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे स्थानों में सेब की भरमार है।

Guava

अमरूद (Guava)

अमरूद भी भारत का मूल फल नहीं है। इसकी उत्पत्ति मेक्सिको और मध्य अमेरिका से हुई थी। हालांकि यह फल भारत में बहुत लोकप्रिय है और अब इसे भारतीय संस्कृति का हिस्सा मान लिया गया है। अमरूद का स्वाद और स्वास्थ्य लाभ ने इसे भारत के फलों में खास जगह दी है।

Papaya

पपीता (Papaya)

पपीता भी भारतीय फल नहीं है। इसकी उत्पत्ति मध्य अमेरिका से हुई थी। 16वीं शताब्दी में यह फल भारत में आया और अब यह भारत के अधिकांश हिस्सों में उगता है। पपीते का स्वाद और इसके स्वास्थ्य लाभ ने इसे भारतीय जीवन का हिस्सा बना दिया है। इसके अलावा, पपीते का उपयोग न केवल खाने के लिए, बल्कि औषधि के रूप में भी किया जाता है।

Sapota, Pineapple and Banana

विदेशी फल (चीकू, पाइनएपल और केला)

इसके अलावा चीकू, पाइनएपल और केले जैसे फल भी भारत के नहीं बल्कि विदेश के हैं। चीकू का मूल स्थान मैक्सिको और मध्य अमेरिका है, जबकि पाइनएपल का इतिहास भी दक्षिण अमेरिका से जुड़ा हुआ है और केला का सबसे पहला प्रमाण मलेशिया और इंडोनेशिया से मिलता है। इन सभी फलों ने भारत में एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है और अब इनकी भारतीय संस्कृति में अपनी एक पहचान है।

यह भी पढ़ें- आलू से लेकर टमाटर तक ये 10 सब्जियां असल में हैं विदेशी, 7वीं सब्जी का नाम चौंका देगा

First published on: Nov 11, 2024 04:48 PM

संबंधित खबरें