Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

नौकरी

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: पदों की संख्यों बढ़कर हुई 10 हजार, 25 मई तक करें आवेदन

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में कुल 10,000 पदों पर भर्ती हो रही है, जो राज्य के युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। आवेदन की बढ़ी हुई तारीख के चलते अब इच्छुक उम्मीदवारों के पास तैयारी के साथ आवेदन करने का और अधिक समय है।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: May 16, 2025 14:23
rajasthan police constable recruitment 2025

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और अब इसमें कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने 11 जिलों में कुल 383 पदों की वृद्धि की है, जिससे कुल पदों की संख्या 9,617 से बढ़कर 10,000 हो गई है। इसके साथ ही आवेदन की आखिरी तारीक तारीख भी 17 मई से बढ़ाकर 25 मई 2025 कर दी गई है। यानी उम्मीदवारों को अब 8 दिन और मिल गए हैं।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उन्हें राजस्थान की 12वीं स्तर की सीईटी (Common Eligibility Test) परीक्षा में भी पास होना चाहिए। आवेदन के लिए दोनों ही एलिजिबिलिटी अनिवार्य है, अन्यथा उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।

---विज्ञापन---

परीक्षा पैटर्न: जानिए पेपर कैसा होगा

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में कुल 150 ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे और यह परीक्षा 150 अंकों की होगी। समय सीमा 2 घंटे निर्धारित की गई है।

विषयों की डिटेल इस प्रकार है:

– रीजनिंग, लॉजिक और कंप्यूटर बेसिक नॉलेज – 60 प्रश्न | 60 अंक

---विज्ञापन---

– राजस्थान जनरल नॉलेज – 45 प्रश्न | 45 अंक

– जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स – 45 प्रश्न | 45 अंक

नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे, जबकि सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: कौन-कौन से चरण होंगे?

उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा:

– लिखित परीक्षा (Written Exam)

– शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)

– डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification)

शारीरिक मानकों (Physical Standards) के तहत:

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

लंबाई: कम से कम 168 सेमी

छाती: 81 सेमी (फुलाकर 86 सेमी)

दौड़: 5 किमी की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी

महिला उम्मीदवारों के लिए:

लंबाई: कम से कम 152 सेमी

दौड़: 5 किमी की दौड़ 35 मिनट में पूरी करनी होगी

आवेदन शुल्क (Application Fee)

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय निम्नलिखित शुल्क देना होगा:

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी – 600 रुपये

एससी / एसटी श्रेणी – 400 रुपये

First published on: May 16, 2025 02:23 PM

संबंधित खबरें