Sarkari Naukri 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ में रहते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ा मौका आया है। इसमें छत्तीसगढ़ की सरकार के आयुष विभाग में 184 वैकेंसी निकाली गई है। ये युवाओं के लिए शानदार मौका है, जिससे वह अपनी योग्यता के हिसाब से अप्लाई कर सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में विभाग ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है, जिसमें सूचना और विज्ञापन के जरिए इन वैकेंसी की पूरी जानकारी दी गई है। आप वेबसाइट के जरिए इसके बरे में जानकारी पा सकते हैं। यहां भी हम आपको इन सभी पदों पर वैकेंसी से जुड़ी सभी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।
इस पदों पर निकली भर्ती
हेल्थ डिपार्टमेंट यानी आयुष विभाग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इन सभी रिक्तियों के लिए के सूचना जारी की है। आप डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट govthealth.cg.gov.in के जरिए इसके बारे में सारी जानकारी पा सकते हैं।
डिपार्टमेंट ने 184 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसमें आयुष डॉक्टर (पोस्ट ग्रेजुएट – आयुर्वेद) के लिए 10 वैकेंसी, आयुष डॉक्टर (पोस्ट ग्रेजुएट हेल्दी सर्कल) के लिए 20 वैकेंसी, आयुष डॉक्टर (पोस्ट ग्रेजुएट – होम्योपैथी) 02 वैकेंसी, आयुष डॉक्टर (पोस्ट ग्रेजुएट – यूनानी) 01 पद, आयुष डॉक्टर (ग्रेजुएट – आयुर्वेद) 120 वैकेंसी, आयुष डॉक्टर (ग्रेजुएट – होम्योपैथिक) 23 वैकेंसी और आयुष डॉक्टर (ग्रेजुएट – यूनानी) के लिए 8 वैकेंसी निकाली गई है।
एप्लिकेशन फीस और एज लिमिट
आयुष विभाग ने अपने नोटिफिकेशन में इन वैकेंसी के लिए एप्लिकेशन फीस और एज लिमिट की भी जानकारी दी है। सबसे पहले एप्लिकेशन फीस की बात करते हैं- अनारक्षित वर्ग के लिए एप्लिकेशन फीस 400 रुपये है, वहीं पिछड़े वर्ग के लिए 300 और दिव्यांगों और अन्य के लिए यह फीस 200 रुपये तय की गई है। एज लिमिट की बात करें तो इसकी लिमिट 18 वर्ष से 65 वर्ष तय की गई है। इन रिक्तियों के लिए आप 5 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
jobs in Chhattisgarh
यह भी पढ़ें – बिहार में निकली 15000 वैकेंसी, क्लर्क से लेकर असिस्टेंट तक भर्ती, जानें कैसे होगी नियुक्ति
कैसे करें आवेदन
इन सभी वैकेंसी के लिए आप आयुष विभाग की ऑफीशियल वेबसाइट govthealth.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यहां आपको आयुष सेक्शन में जाना होगा, यहां आपको भर्ती सेक्शन मिलेगा। इसको सेलेक्ट करने के बाद आपको विज्ञापन और सूचना टैग देखने को मिलेगा। विज्ञापन नोटिफिकेशन में ही आपको आवेदन पत्र मिलेगा , जिसे आप भर सकते हैं।
इस फॉर्म को भरने के बाद आप इसे जरूरी डाक्यूमेंट्स, सिग्नेचर और फोटोग्राफ अपलोड करके सरकारी डाक के जरिए भेज सकते हैं। पेमेंट करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। इसके बाद आप फॉर्म को री-चेक करके फॉर्म को सबमिट करें।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
5 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
6 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
7 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
14 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
14 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
20 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines