Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Information

धूल-पसीने से बेजान हुई त्वचा के लिए कारगर है ये टोनर मिस्ट, आज से अपनाएं

आमतौर पर लोगों को त्वचा से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके स्किन कि असली खूबसूरती खो हो जाती है. इसके लिए ये आयुर्वेदिक विकल्प आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है. आइए जानते है इसके फायदों के बारे में और इसके इस्तेमाल करने का सही तरीका.

Author
Written By: Bhawna Dubey Updated: Mar 6, 2026 17:09

Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण की वजह से हमारी त्वचा ऑयली और गंदी हो जाती है, पोर्स बंद होने लगते हैं और चेहरा थका-थका व बेजान दिखने लगता है. ऐसे में स्किन को दिनभर फ्रेश और हाइड्रेट रखने के लिए बाबा रामदेब की कपंनी पतंजलि का रोज फेशियल टोनर मिस्ट का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें किसी भी तरह की कोई मिलावट नहीं की गई है.

बहुत से लोगों को गर्मी आते ही त्वचा से जुड़ी समस्या होने लगती है जिसको खत्म करने के लिए लोग प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उत्पाद की तलाश करने लगते हैं. अगर आप भी अपने लिए ऐसा ही कोई विकल्प ढूंढ रहे हैं तो पतंजलि का रोज फेशियल टोनर मिस्ट आपकी त्वचा संबंधी दिक्कतों को खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है. ये रोज फेशियल टोनर मिस्ट हर तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है.

---विज्ञापन---

पतंजलि का रोज फेशियल टोनर मिस्ट के फायदे

  • यह टोनर मिस्ट चेहरे पर स्प्रे करते ही त्वचा को तुरंत फ्रेश महसूस कराता है और थकान कम करने में मदद करता है.
  • इसके इस्तेमाल से त्वचा की नमी बरकरार रहती है, जिससे स्किन ड्राई और बेजान नहीं लगती.
  • यह स्किन पोर्स को टाइट करने और त्वचा को स्मूद बनाने में मदद कर सकता है.
  • गर्मियों में बढ़ने वाले अतिरिक्त ऑयल को संतुलित करने में भी टोनर मिस्ट सहायक माना जाता है.
  • इसमें गुलाब के गुण त्वचा को शांत करने और उसे प्राकृतिक चमक देने में मदद करते हैं.

इसमें पाए जाने तत्व

पतंजलि का रोज फेशियल टोनर मिस्ट गुलाब जल, पुदीना सत, ग्लिसरीन और सोडियम PCA जैसे हाइड्रेटिंग तत्व शामिल किए गए हैं. साथ ही इसमें विटामिन B3 भी पाया जाता है, इन सभी तत्वों के कारण यह टोनर मिस्ट त्वचा को साफ करने, पोर्स को टाइट करने और स्किन को सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.

इस तरह से करें इस्तेमाल

इसको इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें इसके बाद आप रोज फेशियल टोनर मिस्ट को चेहरे पर हल्के से स्प्रे करें. इसके बाद आप मॉइस्चराइज़र या सीरम लगा सकते हैं. इसको दिन में 2–3 बार इस्तेमाल करने से त्वचा फ्रेश और हाइड्रेटेड महसूस होती है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 06, 2026 05:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.