हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'प्रदेश आज बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था, नशे के जाल से जूझ रहा', आप नेता अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा CM नायब सिंह सैनी पर ‘ऑपरेशन लोट्स’ को लेकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा की जनता का पैसा पंजाब में विधायकों को खरीदने की कोशिश में लगाया जा रहा है और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के खून-पसीने की कमाई का पैसा पंजाब में विधायक खरीदने की कोशिशों में लगाया जा रहा है. यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और जनता के विश्वास के साथ धोखा है.

अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था, टूटी सड़कों, नशे के फैलते जाल और खिलाड़ियों की अनदेखी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है. नौ महीनों से खिलाड़ियों को उनकी डाइट का पैसा नहीं मिला. बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है. महिलाओं की योजनाओं में कटौती की जा रही है. युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं. लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह को इन समस्याओं की कोई चिंता नहीं है. वे जनता की सेवा छोड़कर राजनीतिक साजिशों में व्यस्त हैं.

उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा सरकार के पास इतना पैसा और ऊर्जा है, तो उसे अपने प्रदेश की व्यवस्था सुधारने में लगाना चाहिए, न कि पंजाब जाकर विधायकों को तोड़ने की कोशिश में. यह बेहद शर्मनाक है कि हरियाणा की जनता के टैक्स का पैसा लोकतंत्र को अस्थिर करने में खर्च किया जा रहा है.

विज्ञापन

अनुराग ढांडा ने कहा कि दूसरी ओर पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मात्र चार वर्षों में 62,000 से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश और बिना भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां दी हैं. पारदर्शिता और ईमानदारी के आधार पर शासन चलाया जा रहा है. यही वजह है कि भाजपा बौखला गई है और साजिशों का सहारा ले रही है.
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक बिकाऊ नहीं हैं. वे ईमानदारी की राजनीति के प्रतीक अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रेरित सच्चे कार्यकर्ता हैं. उन्हें पैसे या पद का लालच देकर तोड़ा नहीं जा सकता. भाजपा और कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी सत्ता के लिए सौदेबाजी की राजनीति नहीं करती.

अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हरियाणा की जनता को जवाब दें, जब खिलाड़ी भूखे पेट अभ्यास कर रहे हैं, जब युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जब बुजुर्ग पेंशन के लिए परेशान हैं, तब उनकी प्राथमिकता पंजाब में साजिश क्यों है? जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र की खरीद-फरोख्त की राजनीति को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा. बेहतर होगा कि हरियाणा सरकार अपनी शेष अवधि जनता की सेवा में लगाए, न कि लोकतांत्रिक सरकारों को अस्थिर करने की नाकाम कोशिशों में.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola