Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Information

हेमंत सोरेन सरकार की बड़ी पहल, रांची को मिलेंगे राष्ट्रीय मानकों वाले आधुनिक बस टर्मिनल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश, नगर विकास मंत्री ने निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का आदेश 48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगे रांची के तीनों बस टर्मिनल आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा टर्मिनल होंगे आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से लैस

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Dec 9, 2025 12:43

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरीकरण के कार्यों में तेजी लाने के क्रम में इन सभी टर्मिनलों के आधुनिकीकरण, नवीनीकरण और जीर्णोद्धार का निर्देश दिया है. इसी क्रम में राजधानी रांची के तीनों प्रमुख बस टर्मिनलों, आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा का कायाकल्प अब राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा. इस कार्य को आरंभ करने के लिए विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर निविदा भी निकाली गयी है. उन्होंने विभागीय प्रधान सचिव सुनील कुमार को जुडको के माध्यम से निविदा के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया है.

ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कुल 48.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही दे चुके है. इसमें आइटीआई बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़, सरकारी बस डिपो के लिए 20.19 करोड़ और बिरसा मुंडा बस स्टैंड के लिए 3.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है है. प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को निर्देश दिया है कि तीनों बस टर्मिनलों के टेंडर शीघ्र निष्पादन कर कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए ताकि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद रांची के बस टर्मिनल राज्य में ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मॉडल स्टैंडर्ड पर नजर आएंगे. जहां यात्रियों को सुरक्षा, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा.

---विज्ञापन---

आइटीआई बस स्टैंड बनेगा अत्याधुनिक एवं आकर्षक

वर्तमान में यात्रियों के लिए न्यूनतम सुविधाओं वाले इस बस स्टैंड को आधुनिक रूप में विकसित किया जाएगा. यह तीन एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा, जिसमें 2330 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 880 वर्गमीटर प्रथम तल पर टर्मिनल भवन होगा. बसों के परिचालन के लिए 13 बस वे बनाया जाएगा. 35 बसों के लिए स्टैंड बाई पार्किंग की सुविधा रहेगी I भूतल पर ड्राइवर कैंटीन, मेंटेनेंस शेड, गार्ड रूम, स्लाइडिंग प्रवेश द्वार, वातानिकुलित प्रतीक्षालय, कार, फूड कियोस्क, परिवहन कार्यालय , कैफेटेरिया, ,महिला एवं पुरुष शौचालय ,ऑटो और ई-रिक्शा पार्किंग की सुविधा होगी. प्रथम तल पर रेस्टोरेंट, प्रशासनिक भवन, टिकट काउंटर, 4 डॉरमेट्री, लॉकर युक्त गेस्ट रूम तथा हरियाली के लिए लैंडस्केपिंग की व्यवस्था रहेगी. प्रति दिन 416 बसों का परिचालन सुनिश्चित किया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 09, 2025 12:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.