Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा के ऐतिहासिक विशेष सत्र के दौरान श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर घोषित करने के एक दिन बाद, मंगलवार को शहर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर एक विश्वविद्यालय को बनाने की घोषणा की. यह घोषणा गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान की गई.
CM मान ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने आस्था और स्वतंत्रता ले लिए अपने प्राणों का त्याग कर दिया. उन्होंने बताते हुए कहा कि उनके नाम पर विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय की स्थापना करके आने वाली नई पीढ़ी के लिए उनकी शिक्षाओं से प्रेरित करने के लिए इतना तो कर ही सकते हैं. मुख्यमंत्री मान ने आनंदपुर साहिब में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय की घोषणा कर क्षेत्र के विकास के प्रति अपना समर्पण दिखाया , जबकि केजरीवाल ने गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस की बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए उनकी सरकार की प्रशंसा की.
आनंदपुर साहिब में कल से असंतोष था क्योंकि सरकार ने ऐतिहासिक विधानसभा सत्र में शहर को पवित्र घोषित करने के अलावा कोई विकास परियोजना नहीं दी. आपको बता दें कि स्थानीय विधायक हरजोत सिंह बैंस भी इससे नाखुश बताए गए. लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्थिति संभालते हुए आज कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनसे लोगों में उत्साह लौटा. उन्होंने चरण गंगा स्टेडियम को युवाओं के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षण केंद्र बनाने और आनंदपुर साहिब, अमृतसर वर्ल्ड सिटी व तलवंडी साबो में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू करने की घोषणा की.
CM मान ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार आनंदपुर साहिब को न सिर्फ आध्यात्मिक राजधानी बल्कि एक व्यापक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है. सर्व धर्म सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के नेता शामिल हुए, जबकि बैंस ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पवित्र नगरी घोषित करना और विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय की योजना क्षेत्र की लंबे समय से अधूरी मांगें थीं, जिन्हें मान ने सुविचारित तरीके से पूरा किया.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर और एन. चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी 'Beyond', बोले- शब्दों में बयान करना मुश्किल है अनुभव
3 hrs agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
5 hrs agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
2 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, बना देश का पहला 100% ग्रीन एनर्जी से चलने वाला प्राइवेट पोर्ट
4 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
5 days agoडेटा देश के भीतर, फीड पर यूजर का कंट्रोल: भारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच
5 days agoयूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा
6 days agoयूपीआईटीएस: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा
6 days ago'बंगाल बने मेरी दूसरी कर्मभूमि', ICC में बोले गौतम अडाणी, राज्य में ₹1 लाख करोड़ निवेश और 2,000 बेड के अस्पताल का ऐलान
7 days agoचुनावी मौसम में अराजकता का मॉडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines