यूपी के अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में भारतीय शिक्षा बोर्ड की अलीगढ़ मंडल की मण्डलीय संगोष्ठी आयोजित हुई। इस मौके पर मंडलायुक्त संगीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक मनोज गिरि और राकेश कुमार रहे । वहीं पूर्व आईएएस और भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह मुख्य वक्ता के रूप में रहे।
भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि आधुनिक पाश्चात्य शिक्षा के परिवेश में शिक्षा में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अभाव है। हमारे भारत में लगातार छात्र छात्राओं का नैतिक पतन हो जा रहा है तथा भारतीय शिक्षा बोर्ड की मूल भावना है। सिंह ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, वेद, शास्त्र, उपनिषद, गीता आध्यात्मिक शिक्षाओं के साथ आधुनिक कंप्यूटर साइंस व प्रकृति के मूल से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण व संस्कारयुक्त, चरित्रवान बनाना है। इसके लिये भौतिकतावादी चकाचौंध से मानस का विचार परिवर्तन करना होगा। सिंह ने इसके लिए सभी से निवेदन किया गया यदि भारत को सशक्त, संस्कारवान और विश्व गुरु बनाना है तो अपने विद्यालयों को भारतीय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध करें।
बता दें कि गोष्ठी में भारतीय शिक्षा बोर्ड के चैयरमेन एन पी सिंह ने समस्त मंडल से आए विद्यालयों के प्रबंधकों, प्राचार्यों, प्रतिनिधियों से विस्तार से भारतीय शिक्षा बोर्ड की आवश्यकता के बारे में विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त ने कहा कि बच्चों को संस्कार देने का काम सर्वाधिक माता-पिता और आदर्श शिक्षक का होता है। उसको एक माहौल भी प्रभावित करता है इसलिए हमें बड़ी-बड़ी फैसिलिटी युक्त इमारतों के विद्यालय की ओर अधिक आकर्षित नहीं होना है। कहा कि प्राचीन वैदिक संस्कृति की ओर लौटना है। लोगों से अपील की है कि भारतीय शिक्षा बोर्ड संस्थान से विद्यालय जोड़ कर बच्चों को प्रवेश दिलायें।
गोष्ठी का संचालन सुनील शास्त्री राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान ने किया। पतंजलि परिवार से पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी दयाशंकर आर्य, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रविकर, राज्य संवाद प्रभारी जेसी चतुर्वेदी, यशोधन, शिवनन्दन, राकेश कुमार शर्मा, नरेन्द्र सिकरवार, विजेन्द्र वालियान, संजीव समेत मंडल के करीब 300 से अधिक विद्यालयों ने सहभागिता की।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर और एन. चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी 'Beyond', बोले- शब्दों में बयान करना मुश्किल है अनुभव
12 hrs agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
14 hrs agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
2 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, बना देश का पहला 100% ग्रीन एनर्जी से चलने वाला प्राइवेट पोर्ट
4 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
5 days agoडेटा देश के भीतर, फीड पर यूजर का कंट्रोल: भारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच
5 days agoयूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा
6 days agoयूपीआईटीएस: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा
6 days ago'बंगाल बने मेरी दूसरी कर्मभूमि', ICC में बोले गौतम अडाणी, राज्य में ₹1 लाख करोड़ निवेश और 2,000 बेड के अस्पताल का ऐलान
7 days agoचुनावी मौसम में अराजकता का मॉडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines