आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेसी नेता गुरकीरत सिंह उर्फ कालू के बटाला में कथित तौर पर हेरोइन लेते पकड़े जाने और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला किया है.
इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि गुरकीरत कालू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का करीबी साथी माना जाता है और दोनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं.
धालीवाल ने कहा कि कांग्रेसी नेता हर बात पर लेक्चर देते रहते हैं, लेकिन उनके अपने लोग नशों के साथ पकड़े जा रहे हैं. यह कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करता है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘आप’ सरकार ने नशों के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है और किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा. धालीवाल ने जोर देकर कहा कि चाहे कोई बड़ा हो या छोटा, जो भी नशा बेचेगा या नशा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कानून अपना काम करेगा.
उन्होंने पार्टी नेतृत्व से जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि पार्टी में अहम पदों पर बैठे नेताओं के नाम बार-बार नशों से क्यों जुड़ रहे हैं.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर और एन. चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी 'Beyond', बोले- शब्दों में बयान करना मुश्किल है अनुभव
1 day agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
1 day agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
3 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, बना देश का पहला 100% ग्रीन एनर्जी से चलने वाला प्राइवेट पोर्ट
5 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
6 days agoडेटा देश के भीतर, फीड पर यूजर का कंट्रोल: भारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच
6 days agoयूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा
7 days agoयूपीआईटीएस: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा
7 days ago'बंगाल बने मेरी दूसरी कर्मभूमि', ICC में बोले गौतम अडाणी, राज्य में ₹1 लाख करोड़ निवेश और 2,000 बेड के अस्पताल का ऐलान
8 days agoचुनावी मौसम में अराजकता का मॉडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines