मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में कई प्रोग्राम की शुरुआत की जिससे महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण का निवारण हुआ, और राज्य सरकार ने उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जो कि उनके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हुए है.
मिशन शक्ति: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण
महिला सुरक्षा को लेकर, योगी सरकार ने मिशन शक्ति योजनाके अंतर्गत ‘वन स्टॉप सेंटर’लागू किया जिसके तहत हिंसा से पीड़ित महिलाओं को पांच दिन के लिए एक ही छत के नीचे, चिकित्सा सहायता, प्रबंधन सेवाएं, कानूनी सहायता और पुलिस सहायता प्रदान की जाती है.आज, राज्य के प्रत्येक जिले में वन-स्टॉप सेंटर सक्रिय हैं, जो महिलाओं मुसीबत में है उनके लिए सुरक्षित और सुलभ स्थान के रूप में खड़े हैं. इस योजना शुरू के होने के बाद से, इन केंद्रों ने लगभग 1.49 लाख महिलाओं को सहायता और मार्गदर्शन दिया गए हैं, उन्हें समय पर देखभाल और उनके सबसे कठिन क्षणों में उनको आश्वासन दिलाया है.
रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान निधि
सीएम योगी के विजन के तहत, योगी सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान निधि जैसी योजनाओं को लागू किया है. इसके तहत महिलाओं की सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इससे पहले महिलाएं घोर अपराधों का शिकार हो रही थी. अब वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है. महिलाओं और लड़कियों को चिकित्सा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. इससे उनको आर्थिक रूप से मदद मिलती है और वह आत्मनिर्भर हो रही है.
एंटी-रोमियो स्क्वॉड और पिंक पेट्रोलिंग से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मजबूत
मुख्यमंत्री योगी सरकार ने एंटी-रोमियो स्क्वॉड के तहत महिलाओं और लड़कियों की छेड़छाड़ और उत्पीड़न से बचने के लिए इसको बनाया है. 181-महिला हेल्पलाइन भी शुरू की है, जिसका अहम उद्देश्य पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करना है.
181 एक टोल-फ्री नंबर है जो महिलाओं की सहायता के लिए 24×7 उपलब्ध रहता है. मुश्किल घड़ी में मार्गदर्शन की आवश्यकता वाली महिलाएं और लड़कियां इस टोल-फ्री महिला हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकती हैं. 2020-21 में, इस सेवा को लखनऊ स्थित 112 केंद्रीकृत कॉल सेंटर से जोड़ा गया. जब भी कोई महिला या लड़की मुसीबत में होगी तो इस हेल्पलाइन से संपर्क करके मदद ले सकती है, कॉल सेंटर के सलाहकार तुरंत उनको सहायता प्रदान करेंगे, जिससे वह सुरक्षित हो सकेंगी. इस हेल्पलाइन के माध्यम से , 5.57 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता प्रदान की गयी है.
कानून व्यवस्था में सुधार
योगी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई है. अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई, फास्ट-ट्रैक ट्रायल और कठोर दंड की नीति से अपराध नियन्त्रण में सुधार दिखा है. इसके साथ ही सीसीटीवी नेटवर्क, आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम और डिजिटल ट्रैकिंग से अपराध रोकथाम को तकनीकी मजबूती किया है.
इसके अलावा विभाग बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण सहित महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न जैसी हानिकारक प्रथाओं से निपटने वाले कानूनों के प्रभावी परिवर्तन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन कर रही है. दहेज निषेध और बाल विवाह निषेध के लिए विशेष रूप से जिला स्तरीय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. इसके अतिरिक्त, कानून के तहत कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए, जिलों में 10 या अधिक कर्मचारियों वाले सभी सरकारी और निजी/गैर-सरकारी कार्यालयों में आंतरिक शिकायत समितियां और स्थानीय शिकायत समितियां स्थापित की गई हैं.
पुलिस विभाग में महिलाओं की बढ़ती भागीदार
योगी सरकार ने पुलिस भर्ती में कम से कम 20% महिलाओं की भागीदारी को अनिवार्य कर दिया है. इससे पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या में अधिक वृद्धि हुई है, जिससे महिलाओं की शिकायतों पर सकारात्मक और प्रभाव ढंग से जांच प्रक्रिया की जा सके.
योगी सरकार ने महिलाओं के लिए इन सभी नीतियों के माध्यम से उनमें सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है उनको स्वभिमान के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया है.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
2 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
3 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
4 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
6 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
6 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
8 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
10 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
11 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines