उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के साथ एकीकृत करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. इन्हीं प्रयासों का परिणाम है अटल आवासीय विद्यालयों की मॉनिटरिंग के लिए स्थापित अत्याधुनिक “अटल कमांड सेंटर”, जो लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड कार्यालय में संचालित है. इस कमांड सेंटर से प्रदेश के सभी 18 जनपदों में स्थापित अटल आवासीय विद्यालयों की 360 डिग्री लाइव निगरानी की जा रही है. अटल कमांड सेंटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने शिक्षा मॉनिटरिंग का एक राष्ट्रीय मॉडल प्रस्तुत किया है, जो अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है.
रियल टाइम में दिख रही हर गतिविधि
बोर्ड की सचिव एवं अटल आवासीय विद्यालय संगठन की महानिदेशक पूजा यादव ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में 203 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं. पूरे कैंपस को इस तरह कवर किया गया है कि कहीं भी ब्लाइंड स्पॉट (कोई भी स्थल न छूटे) न रहे. चौबीसों घंटे निगरानी के लिए लगाए गए इन कैमरों से हर गतिविधि रियल टाइम में दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि हमने जीरो ब्लाइंड स्पॉट की अवधारणा पर काम किया है, जिससे विद्यालयों की सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित हो सकें. इसके बेहतर परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं.
डेली अटेंडेंस और अकाउंट मैनेजमेंट भी कमांड सेंटर से
यह कमांड सेंटर केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है. यहां से डेली अटेंडेंस मॉनिटरिंग, स्टाफ की उपस्थिति, अकाउंट मैनेजमेंट और प्रशासनिक कार्यों को भी उच्च स्तर पर देखा जा रहा है. अटेंडेंस के लिए विद्यालयों में विशेष क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया गया है, जिसके स्कैन होने पर ही उपस्थिति दर्ज होती है. इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि मानव त्रुटियों की संभावना भी लगभग समाप्त हो गई है.
शिक्षा की गुणवत्ता का रियल टाइम मूल्यांकन
कमांड सेंटर का सबसे आधुनिक फीचर है एकेडमिक परफॉर्मेंस एनालिसिस सिस्टम. इसके माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि किस विद्यालय में कितने बच्चे होशियार, एवरेज या कमजोर श्रेणी में हैं. इतना ही नहीं, सब्जेक्ट वाइज परफॉर्मेंस भी दर्ज होती है जिससे पता चलता है कि कौन सा छात्र किस विषय में मजबूत है या किस छात्र को अतिरिक्त सहायता की जरूरत है. इस डेटा विश्लेषण पर आधारित रिपोर्ट्स से शैक्षिक योजनाएं और सुधारात्मक कदम तुरंत लागू किए जा सकते हैं.
स्टाफ की पूरी डिजिटल प्रोफाइल और ऑनलाइन मीटिंग की सुविधा
अटल कमांड सेंटर में हर स्टाफ सदस्य का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध है, जिसमें उनकी योग्यता से लेकर ड्यूटी प्रोफाइल तक शामिल है. इसके अलावा, किसी भी समय सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों के साथ ऑनलाइन मीटिंग भी यहीं से संचालित हो सकती है. इससे प्रशासनिक कार्यों की गति और दक्षता दोनों बढ़ी हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन, सुरक्षा, गुणवत्ता और पारदर्शिता वाला आधुनिक आवासीय शिक्षा मॉडल
अटल आवासीय विद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो श्रमिक परिवारों और अनाथ बच्चों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए हैं. योगी सरकार का विजन है कि समाज के सबसे वंचित वर्ग के बच्चों को वही तकनीकी और आधुनिक सुविधाएं मिलें, जो बड़े निजी स्कूलों में उपलब्ध हैं. अटल कमांड सेंटर इसी मिशन का सशक्त उदाहरण है, जहां सुरक्षा, अनुशासन, शिक्षण गुणवत्ता और प्रशासन, सब कुछ तकनीक-संचालित है. यह कमांड सेंटर उसी सोच का प्रतिबिंब है, जो अटल आवासीय विद्यालयों को उत्तर प्रदेश के सबसे विकसित और आधुनिक आवासीय स्कूलों में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
8 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
10 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
10 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
12 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
14 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
15 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines