मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गिरनार पर्वत की गोद और भवनाथ तलहटी में बिराजमान स्वयंभू भवनाथ महादेव के श्रद्धाभाव के साथ दर्शन कर पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा राज्य मंत्री कौशिकभाई वेकरिया भी श्रद्धापूर्वक भवनाथ महादेव के दर्शन और पूजा में शामिल हुए.
मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जूनागढ़ में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले पांच दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के अंतिम दिन भवनाथ मंदिर परिसर में साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें अंगवस्त्र अर्पित किया और विशेष सम्मान के साथ उनका अभिवादन किया.
संत समागम के लिए प्रसिद्ध इस महाशिवरात्रि के मेले में मुख्मयंत्री ने साधु-संतों के साथ मुलाकात कर आध्यात्मिक चेतना की भी अनुभूति की. भूपेंद्र पटेल ने भवनाथ मंदिर में स्थित अखंड धूणा (धूनी) के भी दर्शन किए और बाद में मृगी कुंड में श्रद्धापूर्वक नमन किया.
मुख्यमंत्री ने आस्था के महाकुंभ महाशिवरात्रि के मेले में भवनाथ मंदिर परिसर के सत्संग हॉल में मुक्तानंद बापू, श्री शेरनाथ बापू, हरिहरानंद बापू, महेश गिरि बापू, महेन्द्रानंद गिरि बापू, संपूर्णानंदजी बापू, राजेन्द्रदास बापू, भारद्वाज गिरि बापू, बुद्ध गिरि बापू, सोमनाथ जी बापू सहित अन्य साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही, उन्होंने साधु-संतों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर अभिवादन किया. इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित रहे.
इस मौके पर जिला कलेक्टर अनिल कुमार राणावसिया और गुजरात पवित्र यात्राधाम बोर्ड के सदस्य सचिव श्री रमेश मेरजा ने स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत-सम्मान किया. इसके साथ ही ऊर्जा राज्य मंत्री कौशिकभाई वेकरिया का भी स्मृति चिह्न भेंट कर प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया.
प्रांत और मेला अधिकारी चरणसिंह गोहिल ने महाशिवरात्रि के मेले के बारे में जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने भवनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ सहजतापूर्वक बातचीत की और उनका अभिवादन किया. उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के मेले में अलग-अलग अखाड़ों के साधु-संतों और दिगंबर साधुओं की महाशिवरात्रि पर्व पर निकलने वाली रवेड़ी (शाही सवारी) का भी विशेष महत्व है.
भवनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री का महापौर धर्मेशभाई पोशिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हरेशभाई ठुम्मर, सांसद राजेशभाई चुड़ासमा, विधायक संजयभाई कोरड़िया, देवाभाई मालम, भगवानजीभाई करगटिया, उप महापौर आकाशभाई कटारा, मनपा स्थायी समिति अध्यक्ष सुश्री पल्लवीबेन ठाकर, शासक पक्ष के नेता मननभाई अभाणी, दंडक कल्पेशभाई अजवाणी, जिला भाजपा अध्यक्ष चंदुभाई मकवाणा, शहर भाजपा अध्यक्ष गौरवभाई रूपारेलिया, अग्रणी धवलभाई दवे, पुनितभाई शर्मा, सावज डेयरी के चेयरमैन दिनेशभाई खटारिया, अग्रणी वेलजीभाई मसाणी सहित कई पदाधिकारी और अधिकारियों ने स्वागत किया.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर और एन. चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी 'Beyond', बोले- शब्दों में बयान करना मुश्किल है अनुभव
21 hrs agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
22 hrs agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
3 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, बना देश का पहला 100% ग्रीन एनर्जी से चलने वाला प्राइवेट पोर्ट
4 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
6 days agoडेटा देश के भीतर, फीड पर यूजर का कंट्रोल: भारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच
6 days agoयूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा
6 days agoयूपीआईटीएस: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा
7 days ago'बंगाल बने मेरी दूसरी कर्मभूमि', ICC में बोले गौतम अडाणी, राज्य में ₹1 लाख करोड़ निवेश और 2,000 बेड के अस्पताल का ऐलान
7 days agoचुनावी मौसम में अराजकता का मॉडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines