पंजाब पुलिस को देश की सबसे सुपर एक्टिव, हाईटेक और प्रोफेशनल सुरक्षा तंत्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विजन 2026 पेश किया है. इस विजन का मकसद है कि आम लोगों को समय पर पुलिस की सहायता मिल सके और पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाया जा सके.
इस योजना का सबसे अहम हिस्सा है डायल नंवर 112 इमरजेंसी सेवा को बेहतर बनाना है. इसके लिए मोहाली में ₹52 करोड़ की लागत से एक नया और आधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा. साथ ही ₹50 करोड़ की लागत से नई पुलिस गाड़ियां खरीदी जाएंगी, जिससे पुलिस जल्दी घटनास्थल पर पहुंच सकेगी. सरकार का लक्ष्य है कि पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम 12–13 मिनट से घटाकर 7–8 मिनट किया जाए.
पूरे पंजाब में डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को भी ₹25 करोड़ खर्च कर अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बने और परेशानी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके. सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर 585 जगहों पर 2,367 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. इस पर करीब ₹49.58 करोड़ खर्च होंगे. इससे तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी.
ड्रोन से होने वाले खतरों को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम की संख्या बढ़ाई जा रही है और ड्रोन रिस्पॉन्स टीमें भी जारी की गई हैं. इसमें गांवों की विलेज डिफेंस कमेटियों का सहयोग भी लिया जाएगा.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने पिछले तीन सालों में ₹800 करोड़ से अधिक पुलिस के आधुनिकीकरण पर खर्च किए हैं. पुलिस अधिकारियों, थानों और चौकियों को नई गाड़ियां दी गई हैं.
यह बिल्कुल साफ है कि विजन 2026 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब को सुरक्षित और आधुनिक बनाने का मजबूत संकल्प है.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर और एन. चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी 'Beyond', बोले- शब्दों में बयान करना मुश्किल है अनुभव
1 day agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
1 day agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
3 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, बना देश का पहला 100% ग्रीन एनर्जी से चलने वाला प्राइवेट पोर्ट
5 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
6 days agoडेटा देश के भीतर, फीड पर यूजर का कंट्रोल: भारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच
6 days agoयूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा
7 days agoयूपीआईटीएस: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा
7 days ago'बंगाल बने मेरी दूसरी कर्मभूमि', ICC में बोले गौतम अडाणी, राज्य में ₹1 लाख करोड़ निवेश और 2,000 बेड के अस्पताल का ऐलान
8 days agoचुनावी मौसम में अराजकता का मॉडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines