आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह पर पंजाब में युवाओं की फर्जी जॉइनिंग करवाने को लेकर तीखा हमला बोला है. ढांडा ने कहा कि नायब सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं. ऐसा फर्जीवाड़ा करते वक्त उन्हें कम से कम उस पद की गरिमा का तो ख्याल रखा होता. यह बेहद शर्मनाक है कि पंजाब में भाजपा की जमीन तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह को हरियाणा से युवाओं को ले जाकर वहां पंजाब का युवा बताना पड़ा.
अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से सवाल किया कि वे किसे धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है, और दूसरी तरफ अपनी ‘घटिया राजनीति’ के लिए उन्हीं युवाओं का इस्तेमाल फर्जी इवेंट्स में कर रही है. यह न केवल हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा है, बल्कि पंजाब के युवाओं का भी घोर तिरस्कार है.
अनुराग ढांडा ने तथ्यों के साथ हमला करते हुए कहा कि पंजाब का कोई भी युवा भाजपा के साथ जुड़ने को तैयार नहीं है, जिसके पीछे कई ठोस कारण हैं. जब पंजाब बाढ़ की त्रासदी झेल रहा था, तब केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब की मदद करने के बजाय अफगानिस्तान को सहायता भेजी. किसान आंदोलन के दौरान साढ़े सात सौ किसानों की शहादत हुई, उन पर लाठियां और गोलियां चलाई गईं, जिसका गुस्सा आज भी पंजाब के लोगों में भरा हुआ है. पंजाब के लोग आज भी उन खौफनाक दिनों को भूले नहीं.
अनुराग ढांडा ने स्पष्ट किया कि कुलदीप और नसीब जैसे जिन युवाओं को मुख्यमंत्री ने खुद पटके पहनाकर जॉइनिंग कराई, वे सभी हरियाणा के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि लड़के हरियाणा के, मुख्यमंत्री हरियाणा के, लेकिन ड्रामा पंजाब के प्लेटफॉर्म पर किया गया. यह सीएम नायब सिंह की हताशा को दर्शाता है क्योंकि पंजाब में उन्हें कोई भाव नहीं मिल रहा है. वे जहां भी जाते हैं, उनका विरोध होता है. पंजाब का एक भी युवा भाजपा में जुड़ने को तैयार नहीं.
अनुराग ढांडा ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह के पॉलिटिकल स्टंट बंद करें. जनता अब जागरूक हो चुकी है और भाजपा के ऐसे हर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश इसी तरह होता रहेगा. बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह हरियाणा में भाजपा की सरकार से परेशान लोगों को राहत देने की कोशिश करें. ऐसा न हो पंजाब हथियाने के चक्कर में हरियाणा भी हाथ से निकल जाए.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
9 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
9 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
10 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
11 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
13 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
13 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
15 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
17 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
18 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines