Why Jairam Ramesh said ‘Tiger Zinda Hai’: इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ का ऐलान कर दिया। वहीं, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भाजपा के उन दावों पर पलटवार किया है, जिसमे कहा जा रहा है कि साल 2024 के चुनाव के परिणाम पहले से ही तय है। जयराम रमेश ने कहा कि ‘टाइगर जिंदा है’ और इतिहास अपने आप को फिर से दोहराएगा।
VIDEO | “It will have no affect. One Milind Deora will go, but lakhs of other Milind Deoras would join us. It will not affect our organisation at all,” says Congress leader @Jairam_Ramesh on Milind Deora quitting the party.#MilindDeora pic.twitter.com/Z2x9DCQbvP
— Press Trust of India (@PTI_News) January 14, 2024
क्यों कहा ‘टाइगर जिंदा है’?
न्यूज एजेंसी PTI को दिए हालिए इंटरव्यू में जयराम रमेश ने लोकसभा चुनाव 2024 को भाजपा के दावों से लेकर राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ तक पर खुलकर बात की। सबसे पहले उन्होंने साल 2024 के चुनावों को लेकर भाजपा के दावों पर हमला बोला। उन्होंने सलमान खान की फिल्म का नाम लेते हुए कहा कि ‘टाइगर जिंदा है’ कांग्रेस विपक्ष में खड़ी एक मजबूत पार्टी है। इसके साथ ही जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भाजपा को साल 2004 के चुनाव परिणाम को याद करना चाहिए। उस वक्त भी भगवा पार्टी ‘शाइनिंग इंडिया’ था, लेकिन इसके बाद भी देश की जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया था। 2024 में एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराएगा।
यह भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों में स्वच्छता अभियान, भाजपा नेता बोले- राहुल गांधी को माफी यात्रा निकालनी चाहिए
कब खत्म होगी राहुल गांधी की यात्रा
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ को लेकर जयराम रमेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के मतदान शुरू होने से पहले ही उसकी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से यह यात्रा अप्रैल के पहले हफ्ते में ही समाप्त हो जाएगी। इस दौरान पार्टी की मीटिंग को ZOOM पर आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की 6,700 किलोमीटर से अधिक की यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई में खत्म होगी।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
33 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
58 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines