हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन है जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना? जिसके फोन में मिले 150 से अधिक पोर्न क्लिप, ताकतवर परिवार से नाता

Who is Prajwal Revanna: कर्नाटक की सियासत में भूचाल लाने वाला प्रज्वल रेवन्ना देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता और पूर्व सांसद है. सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन शोषण और रेप के संगीन आरोपों में घिरने के बाद वह अब जेल की सलाखों के पीछे है. जेल बैरक की औचक तलाशी के दौरान उसके पास से जब्त फोन में 150 से अधिक पोर्न क्लिप और कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं.

विज्ञापन
बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ा एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. CREDIT: X

Who is Prajwal Revanna: कर्नाटक की राजनीति में प्रज्वल रेवन्ना का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है, लेकिन यह पहचान किसी उपलब्धि के लिए नहीं बल्कि गंभीर आपराधिक मामलों की वजह से है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के साथ यौन शोषण और रेप के कई संगीन मामले दर्ज हैं. बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ा एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जेल की बैरक में औचक निरीक्षण के दौरान उसके पास से बरामद किए गए मोबाइल फोन की जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. जांच अधिकारियों को इस फोन में 150 से अधिक पोर्न क्लिप मिली हैं.

प्रज्वल रेवन्ना को सजा मिलने के बाद कैसी कटी पहली रात? कहलाएंगे कैदी नंबर 15528, मिलेगी 424 रुपये सैलरी

ताकतवर राजनीतिक परिवार से नाता, 2019 में बने सांसद

प्रज्वल रेवन्ना का जन्म कर्नाटक के एक बड़े राजनीतिक घराने में हुआ. उसके पिता एचडी रेवन्ना कर्नाटक सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जबकि चाचा एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं. अपने दादा एचडी देवगौड़ा की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए प्रज्वल ने युवा उम्र में ही जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडीएस के जरिए सक्रिय राजनीति में कदम रखा. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में एचडी देवगौड़ा ने अपनी पारंपरिक हासन सीट पोते प्रज्वल के लिए छोड़ दी थी. प्रज्वल ने इस चुनाव में जीत हासिल की और सबसे कम उम्र के सांसदों में शामिल होकर संसद पहुंचे. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनके राजनीतिक सफर पर अचानक ब्रेक लग गया.

विज्ञापन

अश्लील वीडियो कांड और केस, गिरफ्तारी और जेल

2024 के आम चुनाव के मतदान से ठीक पहले हासन में सैकड़ों पेन ड्राइव और वीडियो क्लिप सामने आए, जिनमें कथित तौर पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के दृश्य थे. इन वीडियोज में प्रज्वल रेवन्ना के होने का दावा किया गया. मामले के तूल पकड़ते ही कर्नाटक सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. इसी बीच प्रज्वल देश छोड़कर जर्मनी फरार हो गया था. विदेश में करीब एक महीने रहने के बाद जब प्रज्वल भारत लौटा तो एसआईटी ने उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ कई महिलाओं ने रेप, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज कराई हैं. पार्टी ने भी दबाव के चलते उसे निष्कासित कर दिया.

औचक निरीक्षण में जब्त हुआ था सामान

जेल प्रशासन ने पिछले दिनों प्रज्वल रेवन्ना की बैरक में अचानक छापा मारा था. इस तलाशी अभियान के दौरान रेवन्ना के पास से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चार्जर और एक नोटबुक बरामद की गई थी. जेल नियमों के अनुसार किसी भी कैदी के पास मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखना पूरी तरह गैरकानूनी है. जब इस फोन की डिजिटल जांच कराई गई, तो उसमें बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वीडियो और सामग्री पाई गई.

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से बातचीत और कॉल रिकॉर्डिंग बरामद

फोन के डेटा विश्लेषण से यह भी साफ हुआ है कि प्रज्वल रेवन्ना जेल के भीतर से लगातार बाहरी दुनिया के संपर्क में था. कॉल रिकॉर्ड्स के मुताबिक, वह जेल से अपनी गर्लफ्रेंड को नियमित रूप से फोन करता था. इसके अलावा फोन में जेल के बाहर मौजूद कई अन्य लोगों के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित मिली हैं.

जेल सुरक्षा पर खड़े हुए बड़े सवाल

बरामद नोटबुक में कई संदिग्ध नंबर और लेन-देन से जुड़े विवरण होने का भी संदेह है. इस पूरे खुलासे के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं कि कड़ी निगरानी वाली सेंट्रल जेल के अंदर हाई-प्रोफाइल कैदी तक फोन और चार्जर जैसी चीजें कैसे पहुंचीं. इस मामले में जेल कर्मियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है और रेवन्ना के खिलाफ जेल नियमों के उल्लंघन का नया मामला दर्ज करने की तैयारी है.

विज्ञापन

प्रज्वल रेवन्ना को हुई उम्रकैद, पीड़िता को 7 लाख देने का भी आदेश, सजा सुनते ही रो पड़े पूर्व सांसद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola