Man lost Rs 6.6 lakh to ‘Canara Bank KYC link’ sent on WhatsApp: कर्नाटक के मंगलुरु में एक शख्स को WhatsApp पर आया एक लिंक क्लिक करना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, ये APK फाइल थी, जिसे डाउनलोड करने पर साइबर ठगों ने पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस पा लिया और बिना ओटीपी उसके अकाउंट से 6.6 लाख रुपए उड़ा लिए।
क्या है APK फाइल? और कैसे करती है काम?
साइबर एक्सपर्ट के अनुसार जब कोई अपने फोन या कंप्यूटर पर APK फाइल इंस्टॉल करता है तो उसे भेजने वाला उसके डिवाइस का एक्सेस अपने हाथ में ले लेता है। इसके बाद ये मैलवेयर आपके गैजेट एसएमएस इंटरसेप्ट करके वन-टाइम पासवर्ड चुराना और अन्य बैंक समेत अन्य संवेदनशील जानकारी जुटा लेता है।
बैंक अकाउंट ब्लॉक करने की दी धमकी
जानकारी के अनुसार मंगलुरु के केस में पीड़ित के एक WhatsApp ग्रुप पर एक मैसेज आया। पढ़ने में मैसेज Canara Bank द्वारा भेजा लग रहा था, ये APK लिंक था। जिसमें लिखा था कि आप अपना KYC अपडेट करें, वरना आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। पीड़ित ने मैसेज पर क्लिक किया और बिना ओटीपी शेयर किए उसके खाते से 6.6 लाख रुपए निकल गए।
APK फाइल फ्रॉड से कैसे बचें?
- अपने पीसी या मोबाइल फोन की सेफ्टी सेटिंग बदलें, जिससे बिना अनुमति मांगे कोई फाइल डाउनलोड न हो।
- हमेशा Google Play Store या Apple App Store से ऐप डाउनलोड करें।
- WhatsApp या मैसेज पर आई किसी APK फाइल को डाउनलोड न करें।
- बैंक या अन्य किसी मैसेज को संबंधित अधिकारी से कन्फार्म करें।
- किसी भी अनजान नंबर या साइट से आए लिंग या ऐप को इंस्टॉल न करें।
ये भी पढ़ें: फेल होने पर अब 5वीं और 8वीं क्लास के स्टूडेंट नहीं होंगे प्रमोट, केंद्र सरकार ने खत्म की ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, साल के अंत तक 3 दिन खाली
29 mins agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
45 mins agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
58 mins ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
1 hr agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
1 hr agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
1 hr ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
8 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
9 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
10 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines