खालिस्तानी बोलने पर बिफरे IPS, ममता बनर्जी ने शेयर किया Video

IPS officer allegedly called Khalistani in West Bengal: वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता और सिख आईपीएस में बहस होती दिख रही है। बीजेपी कार्यकर्ता ऑफिसर से अपनी ड्यूटी निष्पक्ष रूप से करने की बात कह रहे हैं। वहीं, आईपीएस ने खालिस्तानी कहने का विरोध जताया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर टीएमसी कार्यकर्ता इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

West Bengal

बीजेपी कार्यकर्ता और सिख आईपीएस ऑफिसर में बहस होते हुए

विज्ञापन

IPS officer allegedly called Khalistani in West Bengal: वेस्ट बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सिख आईपीएस को कथित रूप से खालिस्तानी कहने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो खुद राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने X पर शेयर किया है। मुख्यमंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हम राज्य में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्व हैं।

विज्ञापन

कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

सीएम ने आगे लिखा की राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, संदेशखाली मामले ने पहले से ही राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। अब बीजेपी कार्यकर्ता और सिख आईपीएस के बीच का यह वीडियो सत्ता पक्ष को विपक्ष पर वार करने का नया मौका दे रहा है। सीएम ने इस घटना की निंदा करते हुए  कहा कि बीजेपी सोचती है कि पगड़ी पहनने वाला हर व्यक्ति खालिस्तानी है।

सिखों का बलिदान भुला नहीं सकते

सीएम ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सिख भाइयों और बहनों ने देश के सम्मान के लिए काम किया है, हम उसे नहीं भूल सकते। उनका कहना था कि सिख भाइयों और बहनों के दिल दुखाने वाले इस घटना की वह निंदा करती हैं।  जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से वेस्ट बंगाल में संदेशखाली मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। यहां संदेशखाली इलाके में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता पर उनकी जमीन हड़पने और उनके साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। सत्ता पक्ष और विपक्ष इस मामले में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी ने मामले में जांच करने की बात कही है। वहीं, बीजेपी ने मामले में पुलिस व प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ