2024 Loksabha Election: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का मन कर्नाटक की जीत को लेकर कांग्रेस के लिए बदल गया है। सोमवार को राज्य सचिवालय नबन्ना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने कहा, ‘जहां-जहां कांग्रेस मजबूत है, उनकी पार्टी समर्थन देने को तैयार है।’ उन्होंने कहा कि जहां भी कोई क्षेत्रीय राजनीतिक दल मजबूत है वहां भाजपा नहीं लड़ सकती। जो दल किसी क्षेत्र विशेष में मजबूत हैं, उन्हें मिलकर लड़ना चाहिए। मैं कर्नाटक में कांग्रेस का समर्थन कर रही हूं, लेकिन उसे बंगाल में मेरे खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए। बंगाल में कांग्रेस को टीएमसी की मदद करनी होगी।
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं कोई जादूगर नहीं हूं न ही ज्योतिषी हूं। भविष्य में क्या होगा? यह नहीं कह सकती। लेकिन एक बात बता सकती हूं कि जहां-जहां क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत है, वहां बीजेपी लड़ नहीं सकती है। कर्नाटक में डाला गया वोट बीजेपी सरकार के खिलाफ एक जनादेश है।
कांग्रेस 200 सीटों पर मजबूत
ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस 200 सीटों पर मजबूत है, ऐसे में अगर कांग्रेस अच्छा रिजल्ट पाना चाहती है तो उसे कुछ क्षेत्रों में त्याग करना होगा। जैसे यूपी में अखिलेश यादव को प्राथमिकता देना चाहिए। कांग्रेस को अखिलेश यादव से बात जरूर करना चाहिए।
बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस को 135, भाजपा को 66, जेडीएस को 19 सीटें मिली हैं। 2018 में भाजपा ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। तब भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। उसके बाद कांग्रेस को 78 सीट और जनता दल (सेक्युलर) को 37 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Hooch Tragedy: जहरीली शराब पीने से अब तक 14 की मौत, CM स्टालिन ने CB-CID को सौंपी जांच
संबंधित खबरें
सरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
14 mins agoLIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
15 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
48 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
1 hr agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines